फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona vaccination

पांच से 18 फरवरी तक चार फेज में होगा फ्रंटलाइन वर्कर का टीकाकरण

Mon, 01 Feb 2021 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
corona vaccination
बदायूं। निजी और सरकारी क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का दूसरा टीका दिए जाने के साथ फ्रंटलाइन वर्करों के टीकाकरण की स्थिति भी साफ हो गई है। फ्रंटलाइन वर्करों को पांच से 18 फरवरी तक चार फेज में पहला टीका लगाया जाएगा। छूटने वाले फ्रंटलाइन वर्कर का 22 फरवरी को टीकाकरण किया जाएगा। इसके साथ ही निजी और सरकारी क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मियों को 15 से 26 फरवरी के बीच चार फेज में दूसरा टीका लगाया जाएगा। इस दौरान 15 फरवरी को उन कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा जो टीकाकरण से छूट गए हैं।
विज्ञापन

पहले चरण में निजी और सरकारी क्षेत्र के नौ हजार से ज्यादा कर्मचारियों को टीका लगाया जाना है। अब तक 16, 22, 28 और 29 जनवरी को अभियान के दौरान 5642 कर्मचारियों को टीका लगाया जा चुका है। चार और पांच फरवरी को भी स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। जिनको चार और पांच फरवरी को टीका लगाया जाएगा उनको दूसरी डोज चार और पांच मार्च को दी जाएगी। इसके साथ ही पांच फरवरी से फ्रंटलाइन वर्कर का टीकाकरण भी शुरू हो जाएगा। पांच फरवरी को 10 फीसदी फ्रंटलाइन वर्कर को डोज दी जाएगी। इसके बाद 11, 12 और 18 फरवरी को 30-30 फीसदी वर्करों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 22 फरवरी को उन फ्रंटलाइन वर्कर को टीका लगाया जाएगा जो चार फेज में टीकाकरण से छूटेंगे। जिले को अब तक तीन खेप में 23360 वैक्सीन मिल चुकी हैं। इनमें 3040 को वैक्सीन और बाकी की कोविशील्ड शामिल हैं। शासन ने फरवरी और मार्च माह के लिए टीकाकरण का कैलेंडर जारी कर दिया है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित मोहन प्रसाद की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण को लेकर पूर्व में दिए गए दिशा निर्देशों पर ही काम किया जाएगा। दूसरे चरण में पांच फरवरी से फ्रंटलाइन वर्कर का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

शासन ने फरवरी और मार्च माह के टीकाकरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। पांच फरवरी से फ्रंटलाइन वर्कर का टीकाकरण किया जाएगा। अब तक जिले में 5642 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जा चुका है। इनको दूसरी डोज को लेकर भी कैलेंडर जारी हो गया है। फ्रंटलाइन वर्कर और शेष बचे स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण का कार्यक्रम भी मिल गया है। - डॉ. अमित रस्तोगी, डीआईओ/ नोडल अधिकारी टीकाकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed