{"_id":"5e9c8b7d8ebc3e774a6bbb02","slug":"corona-positive-case-badaun-news-bly4031894103","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित मां-बेटे और नेपाली नागरिक बरेली रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित मां-बेटे और नेपाली नागरिक बरेली रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कोरोना संक्रमित मां-बेटे और नेपाली नागरिक को रविवार दोपहर बरेली रेफर कर दिया गया। उन्हें रातभर जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में रखा गया। दोपहर करीब 12 बजे एंबुलेंस से बरेली भेजे गए। जबकि उनके परिवार के चार सदस्यों को अस्पताल और परिवार के अन्य लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है।
शनिवार रात करीब सवा 11 बजे इनकी जांच रिपोर्ट आई थी। उसके बाद पुलिस- प्रशासन के अधिकारियों ने मथुरिया चौराहे से लेकर चौधरी गंज तक का इलाका छावनी में तब्दील कर दिया। पूरा इलाका वाहनों के सायरन से गूंज उठा। इससे मोहल्ले के लोग जाग गए। तो वहीं देर रात अधिकारियों और पुलिस बल को देखकर आसपास के लोगों के हाथपैर फूल गए। यह देखकर महिला के परिवार वाले समझ गए। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि उनके परिवार में महिला और उनका 10 वर्षीय बेटा कोरोना संक्रमित निकला है, उन्हें जिला अस्पताल चलना पड़ेगा। परिवार के लोगों ने पुलिस प्रशासन का सहयोग किया। मां-बेटे को रात में ही अस्पताल के कोरोना वार्ड लाया गया। उधर, नेपाली व्यक्ति को शेल्टर होम से निकालकर कोरोना वार्ड लाया गया। रविवार दोपहर 12 बजे तक तीनों जिला अस्पताल में रहे। उसके बाद उन्हें 108 एंबुलेंस से बरेली भेज दिया गया।
इधर, महिला के पति, छोटा बेटा, सास-ससुर को जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में क्वारंटीन किया गया है। महिला की बहन भी घर में है। उसका परिवार होम क्वारंटीन किया गया है।