फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona

पूर्व मंत्री और एडीएम के स्टेनो समेत 12 लोग कोरोना पॉजिटिव

Sat, 08 Jan 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
corona
इन्हें नहीं कोराना का डर ः शहर के बाजार में उमड़ी भीड़। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। कोरोना संक्रमण की रफ्तार एकाएक बढ़ गई है। शुक्रवार को जिले में 12 नए रोगी मिले हैं। इनमें उझानी निवासी पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल व एडीएम प्रशासन के स्टेनो भी शामिल हैं। इसके साथ ही सक्रिय रोगियों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। शहर में सबसे ज्यादा पांच और उझानी में तीन नए रोगी मिले हैं। सभी को घरों पर ही क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार दो जनवरी से बढ़नी शुरू हुई थी। कोरोना मुक्त हो चुके बदायूं में दो जनवरी को पांच रोगी मिले थे। इसके बाद हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। अलग-अलग स्थानों से बृहस्पतिवार को 2311 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनकी जांच रिपोर्ट शुक्रवार को आ गई। शहर में पांच, उझानी में तीन, इस्लामनगर में दो, जगत में एक रोगी मिला है। एक अन्य रोगी की जांच संभल में हुई थी उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में एडीएम के स्टेनो भी शामिल हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को 12 लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही जिले में सक्रिय रोगियों की संख्या बढ़कर अब 31 हो गई है। एक संक्रमित का दूसरे जिले के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने फरवरी के अंत तक कोरोना की तीसरी लहर चरम पर होने को लेकर आगाह किया था। जनवरी के पहले सप्ताह से ही संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। गौर करने वाली बात यह है कि इसके बाद भी लोग मास्क का इस्तेमाल और दो गज दूरी का पालन नहीं कर रहे। राजनीतिक दलों की सभाओं में भी हजारों की भीड़ जुट रही है। यहां भी मास्क का इस्तेमाल नहीं हो रहा। दो गज की दूरी का तो इन जनसभाओं में मतलब भी नहीं होता।
-
बुखार आया तो कराई जांच, पूर्व मंत्री निकले संक्रमित
उझानी निवासी पूर्व राज्यमंत्री व वरिष्ठ सपा नेता विमल कृष्ण अग्रवाल भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। हालांकि उनकी हालत में सुधार है और आवास पर ही आराम कर रहे हैं। उनके बेटे ने बताया कि पिता को कुछ समय से बुखार आ रहा था। डॉक्टर की सलाह पर उझानी में ही चेकअप कराया। शुक्रवार रात इसमें कोविड पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।
-
शुक्रवार को 12 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें एक संभल का है। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। इनकी हालत सामान्य है। संक्रमित किस किस के संपर्क में आए इसकी ट्रेसिंग कराई जा रही है। संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। सैंपिलिंग में भी तेजी लाई जा रही है। लोगों को चाहिए कि गंभीरता के साथ कोरोना गाइड लाइन का पालन करें।
-डॉ. अनिल शर्मा, एसीएमओ/नोडल अधिकारी संक्रामक रोग नियंत्रण सेल
-
50 हजार से ज्यादा लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका
15 से 18 वर्ष के छह हजार से ज्यादा किशोर-किशोरियों पहला टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। शुक्रवार को 293 केंद्रों पर 50251 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इस दौरान 6307 किशोर-किशोरियों को भी पहला टीका लगाया गया। 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 2.19 लाख किशोर-किशोरियों को 15 जनवरी तक कोरोना का पहला टीका लगाया जाना है।

जिले में शुक्रवार को 293 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इस दौरान 50251 ने टीका लगवाया। इनमें 14507 लोगों ने पहला और 29435 लोगों ने दूसरा टीका लगवाया। इसके साथ ही 6307 किशोर और किशोरियों को टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग का जोर फरवरी तक शत प्रतिशत लोगों को टीका लगाने का है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने लगी है। फरवरी के अंत तक संक्रमण चरम पर होगा। 10 जनवरी से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और फ्रंट लाइन वर्कर्स को बूस्टर डोज देने का काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। एसीएमओ/नोडल अधिकारी टीकाकरण डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि टीकाकरण की रफ्तार बढ़ रही है। संवादबह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed