{"_id":"60d62fa88ebc3e323633539a","slug":"corona-badaun-news-bly4510579197","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण की गति बढ़ी, स्टॉक में वैकसीन की सिर्फ छह हजार डोज शेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण की गति बढ़ी, स्टॉक में वैकसीन की सिर्फ छह हजार डोज शेष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कोरोना टीकाकरण की गति बढ़ने के बाद अब वैक्सीन की किल्लत सामने आने लगी है। शुक्रवार को जिले में 5700 लोगों को टीका लगाया गया। गौर करने वाली बात यह है कि अब स्टॉक में सिर्फ छह सौ वैक्सीन हैं। इनसे छह हजार लोगों को ही टीका लगाया जा सकता है। अगर समय से वैक्सीन की सप्लाई नहीं मिलती है तो समस्या आ सकती है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि जिले को वैक्सीन आवंटित हो गई है।
शुक्रवार को जिले में 5700 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें 3300 युवा शामिल हैं। वैक्सीन की कमी के चलते शुक्रवार को जिले में टीकाकरण केंद्रों की संख्या 170 से घटाकर 142 कर दी गई। पायलट प्रोजेक्ट में शामिल कलस्टर टीकाकरण वाले बिसौली, इस्लामनगर, उसावां, सहसवान और समरेर ब्लॉक में 2700 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। जिले को प्रतिदिन 10 हजार लोगों के टीका लगाने का लक्ष्य मिला है। शुक्रवार को लक्ष्य के सापेक्ष 57 फीसदी लोगों को टीका लगाया गया। बृहस्पतिवार को यह आंकड़ा 54 फीसदी के आस-पास रहा था।
गौर करने वाली बात यह है कि जिले की कोल्ड चेन में अब वैक्सीन की छह हजार डोज ही शेष हैं। शनिवार को भी टीकाकरण होना है। हालांकि, शनिवार के टीकाकरण के लिए तो वैक्सीन है, लेकिन इस दौरान सप्लाई न मिलने के कारण समस्या पैदा हो सकती है।
विज्ञापन
उसावां में 112 लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका
उसावां। ब्लॉके गांव मौजमपुर में शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय में कोरोना टीकाकरण कैंप लगाया गया। इस दौरान यहां कुल 127 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। इनमें 18 से 44 वर्ष के 82 और 45 वर्ष से अधिक के 30 लोगों ने टीका लगवाया। प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ. राहुल सिद्धार्थ के निर्देशन में टीकाकरण किया गया। गौर करने वाली बात यह है कि उसावां ब्लॉक में कलस्टर टीकाकरण के तहत पायलट प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। इसके बाद भी यहां टीकाकरण की रफ्तार नहीं बढ़ रही।
19 केंद्रों पर लोगों ने कराया 509 लोगों का वैक्सीनेशन
सहसवान। कलस्टर टीकाकरण के पायलट प्रोजेक्ट में शामिल सहसवान ब्लॉक में शुक्रवार को कुल 19 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इस दौरान यहां 509 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। नगर क्षेत्र में मोहल्ला अकबराबाद, जहांगीराबाद और नयागंज में टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे। बीसीपीएम संजीव भारद्वाज, बीपीएम मोहित सक्सेना, बीएमसी नवीन सक्सेना, डॉ. कुलदीप महेश्वरी, डॉ. आमिर डॉ. आकिल, डॉ. सुमंत महेश्वरी आदि टीकाकरण में रहे।
फिलहाल कोल्ड चेन में वैक्सीन की छह हजार डोज हैं। शनिवार को टीकाकरण के लिए यह पर्याप्त हैं। वैक्सीन का आवंटन कुछ कम होने के कारण यह समस्या आई है। हालांकि, जिले को आवंटन हो गया है। संभवत: शनिवार शाम तक वैक्सीन पहुंच जाएगी। वैक्सीन की उपलब्धता के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है। - डॉ. मोहम्मद असलम, एसीएमओ/ नोडल अधिकारी टीकाकरण