{"_id":"5f3026b18ebc3e3cfa6193de","slug":"corona-badaun-news-bly4156995109","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान बंद कराने पर पुलिसकर्मियों से भिड़ा मिठाई विक्रेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान बंद कराने पर पुलिसकर्मियों से भिड़ा मिठाई विक्रेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबतोरी। कोरोना संक्रमण को लेकर शनिवार और रविवार के लॉकडाउन का भी तमाम दुकानदार पालन नहीं कर रहे। शनिवार को भी यहां बाजार खुले थे। बाद में पुलिस ने डंडा फटकार कर कई दुकानों को बंद कराया। रविवार को भी दुकानें खुलीं। इस दौरान दुकान बंद कराने पर एक मिठाई विक्रेता पुलिस कर्मियों से ही उलझ गया। बाद में चौकी इंचार्ज ने मामले को सुलझवाया।
दबतोरी में रविवार को भी तमाम दुकानदारों ने दुकानें खोली थी। दुकानों पर भीड़ भी जुट रही थी। इस दौरान पुलिस चौकी के पुलिस कर्मी बाजार पहुंचे। यहां एक मिठाई की दुकान पर भीड़ देख कर दुकानदार से दुकान बंद करने को कहा। उसे कार्रवाई की चेतावनी दी। इस पर दुकानदार पुलिस कर्मियों से उलझ गया। उसने दुकान में रखा दूध और दही फेंक दिया और यूपी 112 को कॉल करके बुला लिया। इसके बाद काफी हंगामा करते हुए पुलिस कर्मियों पर आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। सूचना पर चौकी प्रभारी ब्रज किशोर मौके पर पहुंच गए। पूरी जानकारी करने के बाद उन्होंने मामले को शांत कराया। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ भी जमा हो गई। बाद में पुलिस ने दुकानों को बंद करा दिया।