फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona

शहर के कृष्णापुरी मोहल्ले में मां-बेटे समेत जनपद में नौ कोरोना पॉजिटिव

Sun, 09 Aug 2020 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
corona
बदायूं। शनिवार रात आई रिपोर्ट में जिले में मां-बेटे समेत नौ कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें तीन वजीरगंज, एक सैदपुर, दो मुईनउद्दीनपुर, दो कृष्णापुरी और एक पीडब्ल्यूडी कंपाउंड में कोरोना संक्रमित पाए गए। रिपोर्ट आते ही स्वास्थ्य विभाग ने पॉजिटिव मरीजों को आसरा आवास भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के पास शनिवार रात 330 सैंपलों की रिपोर्ट आई, जिसमें 321 सैंपल निगेटिव निकले, जबकि नौ सैंपल पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर जाकर लोगों की रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से जांच की। सुबह से लेकर शाम तक चली जांच में 869 सैंपल लिए गए। इस दौरान वजीरगंज स्वास्थ्य केंद्र के नजदीक एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। जबकि एक व्यक्ति वजीरगंज के वार्ड नंबर सात पॉजिटिव मिला है। तो वहीं वजीरगंज कस्बे के नजदीक ग्राम टिकुरी में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन

इधर, सैदपुर कस्बे में एक व्यक्ति, मुईनउद्दीनपुर में दो भाई-बहन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनके अलावा शहर के मोहल्ला कृष्णापुरी में मां-बेटा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक युवक शहर के पीडब्ल्यूडी कंपाउंड में संक्रमित मिला है। रात जैसे ही पॉजिटिव लोगों की रिपोर्ट आई कि तभी स्वास्थ्य विभाग की टीमें उन्हें आसरा आवास भेजने को लगा दी गईं। ग्रामीण क्षेत्र के संक्रमितों को पहुंचाने की जिम्मेदारी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में रेफर होंगे पांच बंदी
जिला कारागार के पांच कोरोना पॉजिटिव बंदियों का इस समय जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में इलाज चल रहा है। बंदियों को और भी बीमारियां हैं। इससे उनकी जान खतरे में हैं। सीएमएस डॉ. विजय बहादुर राम ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव बंदियों को लेवल टू के हॉस्पिटल राजकीय मेडिकल कॉलेज में रेफर किया जाएगा। वहीं उनका इलाज होगा।
कोविड-19 हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए सभी पॉजिटिव मरीज
उझानी कोविड-19 हॉस्पिटल उझानी कोरोना पॉजिटिव मरीजों से शनिवार को मुक्त हो गया। यहां अव्यवस्थाओं के चलते डीएम कुमार प्रशांत ने आदेश दिया था कि पहले हॉस्पिटल में सुधार कराया जाए। तब तक के लिए पॉजिटिव मरीजों को आसरा आवास में रखा जाए। यहां नए मरीजों को भर्ती नहीं किया जाए। इस पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कोविड-19 हॉस्पिटल में नए मरीजों को भर्ती नहीं किया था। जो मरीज स्वास्थ होते जा रहे थे। उन्हें डिस्चार्ज किया जा रहा था। शनिवार तक तीन मरीज शेष रह गए थे। शाम के समय उन्हें भी डिस्चार्ज कर दिया गया। इससे अस्पताल पॉजिटिव मरीजों से मुक्त हो गया है। अब यहां व्यवस्थाओं में सुधार कराया जाएगा। उसके बाद ही नए मरीजों को रखा जाएगा।
आसफपुर स्वास्थ्य केंद्र 24 घंटे के लिए बंद
आसफपुर एक महिला चिकित्सक कोरोना संक्रमित निकलने से आसफपुर स्वास्थ्य केंद्र को 24 घंटे के लिए बंद करा दिया गया है। बताते हैं कि महिला चिकित्सक चंदौसी की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी कोरोना संक्रमण की जांच कराई थी, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव निकली। स्वास्थ्य केंद्र को जब इसके बारे में पता चला तो हड़कंप मच गया। इसके बाद स्वास्थ्य केंद्र में सैनिटाइजेशन कराया गया। फिर 24 घंटे के लिए बंद करा दिया गया है। चिकित्सक की हिस्ट्री खंगाली जा रही है। उनके संपर्क में आने वालों की भी जांच कराई जाएगी।

शनिवार रात 330 सैंपलों की रिपोर्ट आई, जिसमें 321 सैंपल निगेटिव और नौ सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव मरीजों को आसरा आवास भेजा जा रहा है। बाकी शनिवार को जिले भर से 869 सैंपल जांच को भेजे गए हैं।
डॉ. यशपाल सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed