फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona

रोस्टर के विपरीत खोला दबतोरी का बाजार, पुलिस ने डंडा फटकार कर बंद कराया

Sat, 08 Aug 2020 08:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 08:55 PM IST
विज्ञापन
corona
दबतोरी (बदायूं)। सरकार के आदेश हैं कि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहेगा। दोनों दिन लॉकडाउन जैसी स्थिति रहेगी। सिर्फ मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे लेकिन शनिवार को दबतोरी का बाजार खोल लिया गया। जब इसके बारे में पुलिस को पता चला तो पुलिस ने डंडा फटकार कर बाजार बंद करा दिया। पुलिस के पहुंचने पर बाजार में सन्नाटा हो गया।
विज्ञापन

दो दिन से दबतोरी इलाके में बाजार खोलने और बंद करने को लेकर एक गलत संदेश फैल रहा थी। अफवाह फैल रही थी कि शनिवार और रविवार को भी बाजार खुला रहेगा। इस क्रम में शनिवार सुबह दबतोरी के लोगों ने अपनी-अपनी दुकानें खोलनी शुरू कर दीं। उनके पास ग्राहक भी आने लगे। सुबह 10-11 बजे तक बाजार में खूब चहल-पहल हो गई। दूध-दही से लेकर जूता-चप्पल और किराने आदि की दुकान भी खुल गईं। एक दो दुकान छोड़कर बाजार की अधिकतर दुकानें खुल गईं।
विज्ञापन

जब इसके बारे में स्थानीय पुलिस को पता तो पुलिस तुरंत बाजार में पहुंच गई। फिर एक तरफ से डंडा फटकारते हुए दुकानें बंद करा दीं। जैसे ही बाजार में पुलिस पहुंची कि हड़कंप मच गया। पुलिस की फटकार सुनते ही दुकानें के शटर गिरने शुरू हो गए। कुछ ही देर में बाजार की सारी दुकानें बंद हो गईं। पुलिस ने कहा है कि शनिवार और रविवार को दुकान खोली तो दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed