{"_id":"5f205e9b8ebc3e63e125f301","slug":"corona-badaun-news-bly4143625179","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक, सफाई और मीडिया कर्मी समेत छह कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक, सफाई और मीडिया कर्मी समेत छह कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मंगलवार रात जिले में छह कोरोना पॉजिटिव और मिले हैं। इनमें एक चिकित्सक, एक सफाई कर्मचारी और एक मीडिया कर्मी भी शामिल है। चार पॉजिटिव शहर और दो पॉजिटिव गुलड़िया निवासी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को कोविड-19 हॉस्पिटल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
स्वास्थ्य विभाग को मंगलवार रात 32 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 29 सैंपल निगेटिव पाए गए, जबकि तीन पॉजिटिव मिले। इसके अलावा तीन लोग रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को गुलड़िया कस्बे में कैंप लगाकर कोरोना संदिग्धों की जांच कराई गई थी, जिसमें दो महिलाएं पॉजिटिव पाई गईं। कुछ दिन पहले एक महिला की बेटी संक्रमित मिली थी। माना जा रहा है कि ये महिला भी उसके संपर्क में आने से पॉजिटिव हुई है। इनके अलावा समरेर स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सक रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से पॉजिटिव निकले हैं। चिकित्सक शहर के मोहल्ला नेकपुर निवासी बताये जा रहे हैं। इनके अलावा बरेली से आई जांच रिपोर्ट एक शिवपुरम, एक विजय नगर और एक मधुवन कॉलोनी निवासी मीडिया कर्मी पॉजिटिव पाया गया है। इससे पत्रकारों में भी हड़कंप मच गया है। बताते हैं कि कुछ दिन पहले मीडिया कर्मी का भाई कोरोना पॉजिटिव निकला था। संभावना जताई जा रही है कि मीडिया कर्मी अपने भाई के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुआ है।
मंगलवार को जांच को भेजे गए 495 सैंपल
जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से जांच का दायरा बढ़ाया गया है, तो वहीं ज्यादा से ज्यादा सैंपल लेकर जांच को भेजे जा रहे हैं। मंगलवार को जिलेभर से 495 सैंपल एकत्र किए गए। शाम को ये सैंपल जांच को भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
समरेर स्वास्थ्य केंद्र 48 घंटे के लिए बंद, दो कर्मचारी होम क्वांरटीन
दातागंज ब्लॉक क्षेत्र का समरेर स्वास्थ्य केंद्र 48 घंटे के लिए बंद करा दिया गया है। उसके गेट पर ताले डाल दिए गए हैं। इससे पूर्व स्वास्थ्य केंद्र को अच्छी तरह से सैनिटाइज कराया गया। केंद्र प्रभारी डॉ. तहसीन ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक चिकित्सक मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव निकला है। चिकित्सक नेकपुर मोहल्ले से रोजाना आता जाता है। चिकित्सक के संपर्क में स्टाफ के दो लोग आए हैं। उन्हें होम क्वांरटीन करा दिया गया है। बाकी स्टाफ से भी कहा गया है कि वह अपनी जांच कराएं। तब तक स्वास्थ्य केंद्र को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।
शहर के चार इलाकों से खत्म हुए हॉटस्पॉट
मंगलवार को शहर के चार इलाकों में हॉटस्पॉट खत्म कर दिए गए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार ने बताया कि शहर के चित्रांश नगर, आवास विकास कॉलोनी, श्रीरामनगर कॉलोनी व प्रोफेसर कॉलोनी में कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद इन इलाकों को सील कराते हुए हॉटस्पॉट बनाया गया था। अब निर्धारित समय निकल जाने के बाद इन्हें हॉटस्पॉट मुक्त कर दिया गया है।
मंगलवार रात 32 सैंपलों की रिपोर्ट आई है, जिसमें 29 निगेटिव और तीन पॉजिटिव निकले हैं। जबकि तीन पॉजिटिव रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से निकले हैं। सभी को कोविड-19 हॉस्पिटल भेजा जा रहा है।
- डॉ. यशपाल सिंह, सीएमओ