फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona

कंटेन्मेंट जोन बना उसहैत कस्बा, बाजार और सराय मोहल्ला सील

Tue, 30 Jun 2020 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
corona
बदायूं/उसहैत। उसहैत कस्बे के सराय मोहल्ले में दो कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरे इलाके को सील करा दिया गया है। कस्बे का मुख्य बाजार, अनाज मंडी, नखासा रोड बाजार आदि समेत सराय मोहल्ले को सील कराया गया है। जगह-जगह बैरियर लगाए गए हैं, जिससे आवागमन नहीं हो। वहीं अलग-अलग प्वाइंट बनाकर पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

रविवार रात उसहैत कस्बे के सराय मोहल्ले में दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थीं। ये महिलाएं अपने परिवार और कस्बे के अन्य लोगों के साथ बिसौली में मरे कोरोना पॉजिटिव को देखने पहुंची थीं। उस पॉजिटिव के संपर्क में आने से उसके परिवार के ही 12 लोग संक्रमित हो गए। जबकि बदायूं शहर में तीन और रविवार रात ये दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कस्बे की व्यवस्था को देखते हुए इसे कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया है। सोमवार सुबह कस्बे में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। उन्होंने सराय मोहल्ले को पूरी तरह से सील करा दिया तो वहीं कस्बे का मुख्य बाजार, अनाज मंडी, नखासा रोड बाजार को भी सील कराया गया है। इस एरिया की सारी दुकानें बंद कराई गई हैं। मोहल्ले के लोगों को चेतावनी दी गई है कि वह अपने घर से बाहर न निकलें। सामाजिक दूरी का ख्याल रखें।
विज्ञापन

परिवार के 24 लोग होम क्वारंटीन
उसहैत कस्बे के सराय मोहल्ले में जो दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उनके परिवार के 24 लोगों को होम क्वांरटीन कराया गया है। फिलहाल उनके संपर्क में आने वालों के सैंपल नहीं लिए गए हैं। बताते हैं कि मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की एक टीम उसहैत कस्बा पहुंचेगी। तभी सभी लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। तब तक मोहल्ले में कोरोना पॉजिटिव महिलाओं की हिस्ट्री खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed