फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona alert

कोरोनाः निजी गेस्ट हाउस मालिक को परिवार समेत चार हफ्ते तक घर से बाहर निकलने पर रोक

Tue, 24 Mar 2020 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
corona alert
उझानी (बदायूं)। ओमान से पत्नी के साथ घर लौटे निजी गेस्ट मालिक के पूरे परिवार को कोरोना के शक में चार हफ्ते तक घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के आदेश पर पुलिस ने एक दिन पहले ही कारोबारी के घर पर नजररबंद करने का नोटिस चस्पा किया था। उसके परिवार में चार सदस्य हैं। इस दौरान डॉक्टरों की टीम पूरे परिवार पर नियमित नजर भी रखेगी।
विज्ञापन

नगर निवासी निजी गेस्ट हाउस मालिक अपने परिवार के साथ पांच दिन पहले ओमान से मुंबई के रास्ते घर पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच कर उन्हें 14 दिन तक घर में रहने की सलाह दी। लेकिन कारोबारी ने निर्देशों के पालन के बजाय बाजार में घूमना शुरू कर दिया था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद मामला डीएम और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों तक पहुुंचा। जिसके बाद पुलिस ने दंपती समेत पूरे परिवार को घर में नजरबंद रहने का नोटिस चस्पा कर दिया गया था। चिकित्साधीक्षक डॉ. सुयश दीक्षित ने बताया कि निजी गेस्ट हाउस मालिक और उसकी पत्नी समेत परिवार के चारों सदस्यों का चेकअप हो चुका है लेकिन चार सप्ताह तक घर से उनके बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई है। शुरू के दो सप्ताह तक डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंचकर उनकी मॉनीटरिंग करेगी। बाकी के दिनों में सेलफोन पर उनके बारे में पता किया जाता रहेगा। चेकअप में दंपती समेत परिवार के किसी सदस्य में कोई लक्षण नहीं पाया गया है। इधर, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर ने बताया कि चिकित्साधीक्षक के अल्टीमेटम के बाद भी कारोबारी परिवार के किसी सदस्य ने बाहर निकलने की कोशिश की तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गोवा, केरल और दिल्ली से लौटे डेढ़ दर्जन लोग किए होम आइसोलेट
उझानी। देश के विभिन्न हिस्सों में काम कर रहे लोगों के घर लौटने का सिलसिला दो दिन में तेजी से बढ़ा है। स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव पीरनगर में मुंबई से चार, संजरपुर में दिल्ली से 10, शेखूपुर कस्बे में केरल से एक, मोहल्ला भर्राटोला में गोवा से एक दंपती और दिल्ली से अहीरटोला मोहल्ले में एक युवक लौटा। जानकारी के बाद चिकित्साधीक्षक के साथ स्वास्थ्य कर्मी उनके घरों पर पहुंचे और चेकअप किया। चेकअप में फिलहाल सभी स्वस्थ निकले हैं लेकिन कोरोना के शक में उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर से लौटे रहे लोगों के बारे में जहां से भी जानकारी मिल रही है, उनका चेकअप किया जा रहा है। ऐसे लोगों को होम आइसोलेट किया जा रहा है। अगर कोई भी आइसोलेट की अवधि में स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के विपरीत चलेगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. सुयश दीक्षित, चिकित्साधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed