फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona alert

कोरोनाः चेन्नई, महाराष्ट्र और दूसरे राज्यों से लौटे 29 लोगों को किया आईसोलेट

Tue, 24 Mar 2020 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
corona alert
म्याऊं। कस्बा म्याऊं निवासी दो लोग मंगलवार सुबह चेन्नई से अपने घर पहुंचे। उनके पड़ोसियों ने इसकी सूचना टोल फ्री नंबर पर सूचना दे दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। दोनों लोगों की जांच की गई। प्रारंभिक जांच में इनमें कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। दोनों लोगों को घर में अगले 14 दिन के लिए आईसोलेट किया गया है। इधर, यहां दिन भर कोरोना के मरीज मिलने की अफवाहों का भी दौर चलता रहा। विभाग के अनुसार किसी में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। एहतियात के तौर पर निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

उघैती। पिछले दो से तीन दिन में क्षेत्र के गांव स्वरूपपुर, मेवली, करनपुर, नागरपुखरा, चनी रायपुर, बरवारा, सागरपुर, बरौली में महाराष्ट्र व अन्य राज्यों से लौटे 27 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। सहसवान सीएचसी के डॉ. संमंत महेश्वरी, डॉ. संतोष कुमार ने टीम के साथ स्वास्थ्य जांच करने के बाद इन लोगों को अगले 14 दिन के लिए आईसोलेट किया है। जांच में कोई संदिग्ध नहीं मिला है। डॉ. सुमंत महेश्वरी ने बताया कि लोगों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

डॉक्टरों की टीम तैनात, संभल सीमा पर यात्रियों की हो रही जांच
जरीफनगर। बदायूं-संभल सीमा पर चौकसी के साथ पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों को तैनात कर दिया गया है। यहां से आने-जाने वालों की प्रारंभिक जांच की जा रही है। दहगवां सीएचसी प्रभारी डॉ. मंदीप गुप्ता, डॉ. मिस्बाउलहसन, डॉ. प्रमोद कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को निजी और दूसरे वाहनों से आने-जाने वालों की कोरोना वायरस की प्रारंभिक जांच की गई। इस दौरान कोई संदिग्ध नहीं मिला। एसओ राकेश चौहान भी फोर्स के साथ तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed