{"_id":"58482f0d4f1c1be05944945c","slug":"construction-in-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी निकल जाएगी, बन नहीं पाएंगे रैन बसेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी निकल जाएगी, बन नहीं पाएंगे रैन बसेरे
ब्यूरो/बदायूं
Updated Wed, 07 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
सर्दी निकल जाएगी, बन नहीं पाएंगे रैन बसेरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरा गिरने के साथ गलन होने से ठिठुरन भरी सर्दी का एहसास लोगों को होने लगा है लेकिन जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से बनाए जा रहे रैन बसेरा जब तक बन पाएंगे, सर्दी निकल चुकी होगी। जाहिर है कि इन रैन बसेरों का लाभ लोगों को अगली सर्दी में ही मिल पाएगा।
शहर में रैन बसेरा न होने की वजह से डूडा की ओर से रैन बसेरा का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य शुरू हुए करीब आठ माह से अधिक वक्त बीत चुका है, लेकिन निर्माण की धीमी गति से अनुमान लगाया जा रहा है कि ये पूरी तरह से अगले चार महीने में भी नहीं बन पाएंगे। डूडा के परियोजना निदेशक का कहना है कि दूसरी किश्त देर से मिलने की वजह से निर्माण कार्य में देरी हुई है। कार्यदायी संस्था ने मार्च तक निर्माण कार्य पूरा करने की बात कही है। वहीं, शहर विधायक आबिद रजा ने डूडा के परियोजना निदेशक को निर्माण कार्य जल्द पूरा करने को कहा है।