{"_id":"67a65807fa70a56cf2016844","slug":"congressmen-took-out-a-foot-march-against-america-badaun-news-c-123-1-sbly1029-133976-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अमेरिका के खिलाफ कांग्रेसियों ने निकाला पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अमेरिका के खिलाफ कांग्रेसियों ने निकाला पैदल मार्च
विज्ञापन
दातागंज में पद यात्रा निकालते कांग्रेसी। स्रोत-संगठन
- फोटो : (वीडियोग्रैब)
बदायूं। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को दातागंज में मंगल की बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें कहा गया कि अमेरिका से अनुचित तरीके से हथकड़ी डालकर अपराधियों की तरह भारतीयों को वापस भेजा गया है। इसके विरोध में कांग्रेस नेताओं ने मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा, अमेरिका से जिस तरीके से प्रवासी भारतीय भेजे गए हैं वह हर किसी के लिए शर्मनाक है। सरकार को इसका विरोध करना चाहिए। हमसे छोटा देश कोलंबिया ने हिम्मत दिखाते हुए अमेरिका का विमान अपनी धरती पर नहीं उतरने दिया। आज विश्व गुरु के देश भारत में जिस तरीके से भारतवासी आए हैं, वह अत्यंत शर्मनाक है।
उपाध्यक्ष आतिफ खान ने कहा की भारत को इसका विरोध करना चाहिए, जिससे कि पूरे देश का सम्मान बच जाता। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर ने कहा कि एक लौह महिला देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी हुआ करती थीं, जब भारत-पाकिस्तान युद्ध हो रहा था तब अमेरिका ने अपना सातवां बेड़ा युद्ध में भेजने की धमकी दी थी तो इंदिरा ने जवाब दिया था कि अमेरिका चाहे सातवां भेजे या 14वां, हम डरने वाले नहीं। परंतु आज विश्व गुरु कहने वाले लोग इस पर प्रतिक्रिया भी नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दातागंज के अध्यक्ष अजहर हुसैन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी समरेर के अध्यक्ष इसाक अंसारी, ब्लॉक कांग्रेस म्याऊं के अध्यक्ष रामपाल शाक्य, ब्लॉक उसावा के उपाध्यक्ष शिवा ओम ने भी अमेरिका के इस कृत्य की भर्त्सना की।