{"_id":"2ec4346231576eca854a80376c1219f4","slug":"congress-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उझानी में कांग्रेसियों ने हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उझानी में कांग्रेसियों ने हाईवे किया जाम
उझानी।
Updated Thu, 12 Mar 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने बरेली-मथुरा हाईवे पर जाम लगा दिया। बाद में प्रदर्शनकारी हाईवे पर ही धरना देने को बैठ गए। एसडीएम के पहुंचने पर उन्हें ज्ञापन सौंपा गया। करीब एक घंटा तक जाम की वजह से हाईवे पर आवागमन भी प्रभावित रहा।
प्रांतीय आह्वान पर दोपहर में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के जिला प्रभारी प्रदीप अरोरा और जिलाध्यक्ष साजिद अली की अगुवाई में गांव जिरौली के पास हाईवे पर इकट्ठे हो गए। कार्यकर्ताओं ने भूमि अधिग्रहण बिल का विरोध करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हाईवे पर धरना देने को बैठे कार्यकर्ताओं की वजह से बरेली-मथुरा हाईवे पर आवागमन प्रभावित हो गया। इसकी भनक लगते ही कोतवाल देवराज राठी भी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझा कर जाम खुलवाने को प्रयास किया। प्रदर्शनकारी उन्हें ज्ञापन देने की बजाय एसडीएम को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ गए।
कोतवाल ने एसडीएम से फोन पर बात कर उन्हें बुला लिया। एसडीएम को सौंपे गए छह सूत्री ज्ञापन में भूमि अधिग्रहण बिल को किसान विरोधी करार दिया गया है। प्रदर्शनकारियों में फखरे अहमद शोबी, असरार अहमद, महेश सक्सेना, सुरेश सिंह राठौर, आमिर सुल्तानी, सोहनपाल साहू, कुलदीप कुमार, अवधेश पाठक, राजू सक्सेना, हुलासी राम, अवधेश पाराशर, शौकत अली सैफी, इगलास हुसैन, हर्षबर्धन लोधी, अरविंद यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
0000
ये हैं मांगे
0 किसान विरोधी भूमि अधिग्रहण कानून 2015 को रद कर यूपीए सरकार के कानून 2013 को लागू किया जाए
0 काला धन लाने में विफल रही मोदी सरकार को धन वापस लाने के लिए आगाह किया जाए, उस धन से प्रत्येक भारतीय के खाते में 15 लाख रुपये जमा कराया जाए
0 पेट्रोल-डीजल की कामतों को अंतरराष्ट्रीय दरों के हिसाब से तत्काल घटाया जाए
0 महंगाई रोकने में विफल रही मोदी सरकार को इस दिशा में कड़े कदम उठाने को बाध्य किया जाए
0 यूपी में बदहाल कानून व्यवस्था व भ्रष्टाचार को देखते हुए अखिलेश सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए
0 किसानों के गन्ना मिलों पर बकाया भुगतान तत्काल दिलाया जाए
000
कांग्रेस की खबर का इंसेट
------------------
शहर कांग्रेस इकाई ने किया प्रदर्शन
बदायूं। शहर कांग्रेस कमेटी ने नगर क्षेत्र में प्रदर्शन किया। शहर अध्यक्ष नरेश गुप्ता ने बताया जिला प्रभारी प्रदीप अरोरा के साथ नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया गया। इसके उपरांत राष्ट्रपति को नौ सूत्री ज्ञापन भेजा गया। सभी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों में वीरेश तोमर, पीयूष रंजन यादव, मुन्ना लाल सागर, रमा सिंह, लौंग श्री, अवधेश शर्मा, शेखर साहू, पवन गौतम, आलम कुरैशी, आजम सिद्दीकी, बुन्दू खां, सुनील राठौर, सत्तार, अशोक साहू श्याम लाल समेत तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।
00
दातागंज में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
दातागंज। पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक वरिष्ठ नेता आतिफ खां जख्मी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को अपराह्न बरेली बाईपास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जाम लगा दिया। जाम से बरेली और बदायूं की ओर आवागमन ठप हो गया। कुछ देर बाद जिला प्रभारी प्रदीप अरोरा और जिलाध्यक्ष साजिद अली, बदायूं नगर अध्यक्ष नरेश गुप्ता आदि भी पहुंच गए। सुरेश राठौर और महेश सक्सेना आदि जिला स्तर के पदाधिकारियों ने भी मोर्चा संभाल लिया। कांग्रेस नेताओं ने भूमि अधिग्रहण का विरोध तो किया ही। बैंकों द्वारा केसीसी पर 10 प्रतिशत रिश्वत लेने, फसलों के नष्ट होने पर बर्वाद किसानों को मुआवजा दिए जाने का मामला भी उठाया गया। एक घंटा से अधिक जाम से यात्रियों को भारी परेशानी हुई। एसडीएम को ज्ञापन देने के बाद धरना समाप्त हो सका।