फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   congress party workers took a pledge of unity and integrity on Foundation Day in Budaun

Budaun News: कांग्रेस स्थापना दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन, कार्यकर्ताओं ने लिया एकता-अखंडता का संकल्प

Sun, 28 Dec 2025 04:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Dec 2025 04:14 PM IST
सार

बदायूं में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रविवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया। शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसीजनों ने देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया। 

विज्ञापन
congress party workers took a pledge of unity and integrity on Foundation Day in Budaun
शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में हुआ कार्यक्रम - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 141वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय, परशुराम चौक पर पार्टी ध्वजारोहण एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण से पूर्व उपस्थित कांग्रेसजनों ने वंदे मातरम्, ध्वज गीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन कर देशभक्ति और संगठन के प्रति निष्ठा का परिचय दिया। 

विज्ञापन


मुख्य अतिथि ओमकार सिंह ने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक ऐसी विचारधारा है जिसने देश को आजादी दिलाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यही विचारधारा आज भी देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने जनपद के सभी कांग्रेसजनों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने कहा कि कांग्रेस के पूर्वजों ने देश को आजाद कराने के साथ-साथ एक मजबूत और लोकतांत्रिक संविधान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में संविधान की मूल भावना से छेड़छाड़ के प्रयास हो रहे हैं, जिनके खिलाफ कांग्रेसजन मजबूती से संघर्ष करते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली शपथ 
विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप ने कार्यकर्ताओं से संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस देश की एकता, अखंडता और सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष असरार अहमद ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी के सिपाही हैं और स्थापना दिवस के अवसर पर सभी ने यह शपथ ली है कि देश में सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने के लिए कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।

गोष्ठी का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ने किया। कार्यक्रम में शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जाहिद अंसारी, हरीश कश्यप, अखिल अहमद, नरेश शर्मा, महासचिव अनिल शर्मा, शमीम अहमद खान, शहजाद खान, जिला सचिव वीरपाल सिंह यादव, प्रवेश कुमार, मोहम्मद अली, राकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed