फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Conflict with bullion traders off

सर्राफा व्यापारियों का बंद के साथ विरोध

Fri, 17 Apr 2015 07:31 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Fri, 17 Apr 2015 07:31 PM IST
विज्ञापन
Conflict with bullion traders off
एक लाख की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में शुक्रवार को सर्राफा व्यापारियों ने विरोध जताया। उन्होंने सर्राफा बाजार की बंद रखा। वहीं सरकार से अनिवार्यता खत्म करने की मांग भी की।
विज्ञापन

बदायूं सर्राफा एसोसिएशन के बैनर तले व्यावसायी सुबह नौ बजे शास्त्री चौक पर एकत्र हुए। इसमें अध्यक्ष सूर्य प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सरकारी आदेश व्यापार पर पूर्णत: कुठाराघात है। इससे व्यापार, सरकार व ग्राहक तीनों को ही अहित है। उन्होंने कहा कि सरकार इस आदेश को वापस नहीं लेती है या फिर परिवर्तन नहीं करती है यह खिलाफत की मुहिम चलती रहेगी। उन्होंने इस संबंध में एक ज्ञापन डीएम को भी सौंपा। इस मौके पर अरविंद गुप्ता, शरद रस्तोगी, आशु कटारिया, महेश चंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उझानी में भी सर्राफा व्यापारियों का प्रदर्शन
उझानी। सर्राफा व्यापारियों ने केंद्र सरकार की नई नीति की विरोध में शुक्रवार को कामबंद हड़ताल रखी। विरोध प्रदर्शन भी किया गया।
सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप गोयल की अगुवाई सर्राफ घंटाघर चौराहे पर जुटे। उन्होंने अपने प्रतिष्ठान भी बंद रखे। श्री गोयल ने बताया कि केंद्र सरकार ने एक लाख रुपये की खरीद पर ग्राहक के लिए पैनकार्ड की बाध्यता का ऐलान किया जिसे किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। दोपहर बाद तक सर्राफा प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे। प्रदर्शनकारियों में महामंत्री आलोक अग्रवाल, संजीव गोयल, सौरभ राठी, अशोक वर्मा, मनीष गोयल, संदीप गोयल, पवनीशचंद्र, विकास गोयल, अंकुर गोयल, संजय मित्तल, हृदेश गोयल, अजय कुमार और दीपक सिंघल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed