फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Concerned about the waste of water No municipality administration

पानी की बर्बादी के प्रति चिंतित  नहीं है नगर पालिका प्रशासन

Mon, 02 May 2016 12:21 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 02 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
आमजन भी हो रहे लापरवाह 
 अगर आप मॉर्निंग वाक करते हैं, तो शायद ही ऐसा कोई दिन जाता हो, जब आपको शहर भर में कहीं न कहीं पानी बर्बाद होता नहीं मिले। शहर भर में जीवन रूपी जल को बर्बाद होते देखकर लोग चर्चा तो करते हैं, लेकिन उस पानी को बर्बाद होने से रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं करते हैं। शायद यही वजह है कि सड़कों पर पानी के रूप में धड़ल्ले से जिंदगानी बह रही है। जहां नगर पालिका परिषद सुस्त है। वहीं आमजन भी कम लापरवाह नहीं हैं।  
ऐसा नहीं है कि पानी की बर्बादी को रोकने में लोगों को दिक्कत का सामना न करना पड़ता हो। बस, इच्छा शक्ति की कमी आड़े आ जाती है। जल संरक्षित करने को लेकर समाचार पत्रों से लेकर टीवी चैनलों तक तमाम मुहिम चलाई जा रही हैं। उसका अईसर सिर्फ इतना हुआ है कि बुद्धजीवी वर्ग अखबार पढ़ते वक्त, टीवी चैनल देखते वक्त और आपसी चर्चा के दौरान बात करता नजर आ जाते हैं, लेकिन पानी की बर्बादी को रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठाता नजर नहीं आता है। अगर, ऐसा होता तो शहर की गलियों में बने पालिका परिषद के तमाम स्टैंड पोस्टों से यूंही पानी नहीं बहता नजर आता। सड़कों, गलियों पर खुलेआम पानी की बर्बादी नहीं होती। वाहन धुलाई में पानी नहीं बहाया जाता। पानी की इस बर्बादी को रोकने के लिए कोई आमजन को आगे आना होगा, वो भी दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ। 
विज्ञापन


ओवरहेड टैंक रिसने से गिरती फुहार 
शहर में रोडवेज बस डिपो के ओवरहेड टैंक में रिसाव की वजह से लगातार पानी का बहाव होता है, जो दिन भर में हजारों लीटर में हो जाता है, जबकि यात्रियों को रोडवेज डिपो पर पानी की सुविधा सुचारू रूप से नहीं मिल पा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों पर भरता है बाइपास का पानी 
शहर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के पास स्थित नलकूप से निकलने वाली बाइपास का पानी रोजाना हजारों लीटर बहता रहता है। यह पानी सड़कों पर भर जाता है। इस ओर पालिका कर्मियों के अलावा शिक्षकों ने भी ध्यान नहीं दिया। 

जीजीआईसी गेट के सामने जलभराव 
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज गेट के सामने और बीएसए एवं डीआईओएस दफ्तर को जाने वाली सड़क के सामने पानी भर गया है। वहां पर जलभराव होने वाली पानी किसी नाले का नहीं है, बल्कि पेयजल के बर्बाद होने की वजह से जलभराव होता है। 
ब्राह्मपुर में खुले नल से बह रहा पानी 
नगर पालिका परिषद की ओर से शहर में लगाए गए स्टैंड पोस्ट से लगातार पानी बहता रहता है। इसकी एक बानगी ब्राहमपुर मोहल्ले में देखने को नजर आई। पालिकाकर्मियों की बात ही छोड़ दें, वहां पर किसी मोहल्ले वासी ने भी पानी को बंद करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। -----
पाइप लाइन से भी बहता है पानी 
शहर के मोहल्ला सम्राट अशोक नगर में छोटी पाइप लाइन से फव्वारे के रूप में पानी बहता रहता है। स्टैंड पोस्ट से घर तक पानी ले जाने के दौरान लगाई गई पाइप से भी फव्वारे के रूप में पानी बहता रहता है। 

-----
जीजीआईसी के पास जो पानी बहता है, बाईपास का पानी है। उसे बहने से रोका नहीं जा सकता। इतना जरूर किया जाएगा कि उस पानी को किसी क्यारी, फुलवारी आदि में लगाकर सदुपयोग किया जा सके। शहर में नगर पालिका के स्टैंड पोस्ट पर लगातार निगरानी कराकर पानी का संरक्षण किया जाएगा। 
अनूप मिश्रा, अवर अभियंता, जलकल नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed