फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Community marriage to take place today

सामूहिक विवाह आज, तैयारियों में जुटे अफसर

Thu, 22 Feb 2018 06:27 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Thu, 22 Feb 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
Community marriage to take place today

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को 141 जोड़े एक साथ विवाह बंधन में बंधेंगे। विवाह समारोह शुक्रवार को पुलिस लाइंस मैदान पर होगा।

विज्ञापन

गुरुवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह समेत कई अफसर समारोह की तैयारी में जुटे रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य होंगे, जो नवदंपति को आशीर्वाद देंगे। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक सामूहिक विवाह योजना है। इसको लेकर जिला प्रशासन बेहद ही संजीदा है। शुक्रवार को पुलिस लाइंस परेड ग्राउंड पर सामूहिक विवाह कराया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां चल रही है। कार्यक्रम सुबह नौ बजे शुरू होगा। गांव-देहात से पहुंचने वाले जोड़ों के लिए ब्लाक स्तर से बस की व्यवस्था की गई है। वहां से बीडीओ उन्हें कार्यक्रम स्थल तक लाएंगे और कार्यक्रम खत्म हो जाने के बाद में उन्हें ब्लाक पर छोड़ा जाएगा। वहां से वे लोग अपने वाहनों से घर जा सकते है। साथ ही नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों पर भी यह व्यवस्था लागू रहेगी। जो जोड़े अपने वाहन या अन्य किसी के साथ में आना चाहते है, वे भी आ सकते है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed