{"_id":"e682a131e88923cfc6c481b74c64a45d","slug":"commando-team-in-three-villages-caught-by-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गांवों में छापामार टीम ने पकड़ी बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन गांवों में छापामार टीम ने पकड़ी बिजली चोरी
ujani
Updated Mon, 02 Feb 2015 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग की टीम ने सोमवार को इलाके के गांव देसननगला, वरी का नगला और भुड़िया में छापामार अभियान चलाया। देसननगला में टीम को देख कई लोग दरवाजों पर ताला डाल कर भाग गए। बिजली चोरी के 20 मामले पकड़े गए हैं।
एसडीओ छेल बिहारी ओर जेई एसपी पांडेय की अगुवाई में बिजली विभाग की टीम ने पूर्वाह्न में देसननगला गांव में अभियान चलाया। ज्यादातर घरों में बिना कनेक्शन के सप्लाई को तार नजर आए। कई लोग तो टीम के आने की भनक लगते ही घरों में ताला डालकर भाग गए। वरी का नगला में भी टीम ने छापामार कार्रवाई की। भुड़िया में टीम ने बिजली चोरी के सबसे ज्यादा मामले पकड़े। जिन घरों में चोरी से बिजली सप्लाई दिखी, उनकी केबिल जब्त कर ली।
जेई पांडेय के मुताबिक बिजली चोरी में नामजद कराए गए लोगों में पातीराम, ओमकार, सत्यपाल, दोदराम, अनार सिंह, कैला सिंह, कृपाल, प्रेमपाल, ओमपाल, चंद्रपाल, हरवीर, बादाम सिंह, संदीप, श्रीराम, जमुना प्रसाद, किशन लाल, चंद्रू, बनवारी लाल, लालराम और भगवान दास शामिल हैं। बिजली चोरी में नामजदों के घरों पर मिली केबल भी पुलिस के हवाले कर दी गई है। टीम में असरासी उपकेंद्र के जेई आरपी शर्मा और एई अंबरीश मिश्रा भी शामिल थे। इधर, एसडीओ ने बताया कि देहात क्षेत्र में भी छापामार अभियान जारी रहेगा। नगर क्षेत्र में उन इलाकों में चेकिंग की जाएगी जहां अभी तक टीम नहीं पहुंची है।