{"_id":"31367086dfe19aa0b9097e90a32ca015","slug":"comissionar-get-angry-urea-black-marketing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की काला बाजारी पर कमिश्नर हुए कठोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की काला बाजारी पर कमिश्नर हुए कठोर
बदायूं।
Updated Sat, 31 Jan 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
मंडलायुक्त विपिन कुमार द्विवेदी ने कड़ा रूख अपनाते हुए कहा कि जिले में खाद की कालाबाजारी पर 3/7 की कार्रवाई की जाए। सभी एसडीएम, उप निदेशक कृषि प्रसार, जिला कृषि अधिकारी और सहकारी समितियों के एआर को निरन्तर भ्रमण के निर्देश दिए। इन पर काला बाजारी रोकने की जिम्मेदारी डाली।
शुक्र्तवार को आयुक्त ने विकास भवन स्थित सभाकक्ष में निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद विक्र्तय कर कालाबाजारी करने वालों के साथ कठोरता बरतने का आदेश दिया। कुपोषण मिटाओ अभियान के अन्तर्गत प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ देवेंद्र सिंह कुशवाहा को निर्देश दिए दी कि ऊपर से नीचे की ओर सभी अधिकारियों तकनीकी विभागों के अभियंताओं, सुपरवाइजरों को एक-एक गांव सौंपा जाए।
इस अवसर पर एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेन्द्र प्रसाद यादव, एसडीएम, तहसीलदार एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
भूमिहीनों की तलाश करेंगे फील्ड वर्कर
आयुक्त ने आम आदमी बीमा के तहत भूमिहीन परिवारों के घायल अवस्था/दुर्घटना होने पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उनकी खोज की जिम्मेदारी पंचायत सचिवों, नलकूप आपरेटरों, एई, जेई पर डाली। कहा कि इस कार्य में ग्राम प्रधानों का भी सहयोग प्राप्त किया जाए। इस योजनांतर्गत दुर्घटना होने पर 70 हजार तथा घायल होने पर 37500 रुपयेदिए जाने का प्रावधान है।
श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दें
श्रम विभाग द्वारा किए जा रहे मजदूरों के पंजीकरण करने के साथ ही श्रमिकों का पंजीकरण करने और उनको विभिन्न 14 योजनाओं से लाभान्वित करने की कार्रवाई तेज करने की हिदायत दी। उन्होंने बताया कि मजदूरों के पंजीकरण में प्रदेश में जिले ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
पशु बीमा को पांच हजार का लक्ष्य
आयुक्त ने पशु पालकों के लिए पांच हजार पशुओं का बीमा कराने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डबल सिंह को निर्देश दिए हैं कि शतप्रतिशत लक्ष्य पूरा कर पशु पालकों को लाभान्वित किया जाए। फसली बीमा कराने के लिए उप निदेशक कृषि को निर्देश दिए हैं।
रेडक्र्तास को मजबूत बनाने पर दिया बल
दुर्घटनाओं एवं अन्य दैवीय आपदा में अत्यन्त गरीबों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए आयुक्त ने रेडक्र्तास को अधिक मजबूत करने के निर्देश देते हुए सभी अधिकारियों से अपील की कि वह इसमें अधिक से अधिक सहयोग करने का प्रयास करे।ं जिससे गरीबों की सहायता की जा सके।
गन्ना पर्ची होने पर ही हो तौल
किसानों के भुगतान पर विशेष बल देते हुए निर्देश दिए कि आयुक्त ने कहा जिन किसानों पर गन्ना पर्ची हों उन्ही के गन्ने की तौल कराई जाए। जिला गन्ना अधिकारी एवं सभी एसडीएम निरन्तर निरीक्षण कर व्यवस्था में सुधार लाएं। उन्होंने कहा कि जिले को 1600 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद मिलेगी। उप निदेशक कृषि डॉ. अमर नाथ मिश्रा ने आयुक्त से अनुरोध किया कि 3200 एमटी खाद की आवश्यकता है।
प्रगति में 12वें स्थान पर होने पर दी बधाई
अधिकारियों की बैठक शुरू होते ही आयुक्त श्री द्विवेदी ने प्रदेश में जिले का प्रगति में 12वां स्थान होने पर बधाई दी।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मेहनत और लगन से कार्य कर जिले को टॉपटेन में शामिल कराएं।
कछला गंगा घाट भी पहुंचे आयुक्त
जिला मुख्यालय के कार्यक्रमों के अलावा आयुक्त कछला गंगा घाट भी पहुंचे। जहां उन्होंने व्यक्तिगत कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां वह बहुत कम समय ही रुके।