फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Co-Secretaries assigned procession collective resignation

  सहकारी सचिवों ने जुलूसकर सौंपा सामूहिक इस्तीफा

Thu, 23 Jun 2016 01:30 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 23 Jun 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
 तीन-चार वर्षों से वेतन न मिलने से परेशान सचिव और कोआपरेटिव कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ब्राह्मण धर्मशाला में उप्र सहकारी समिति कर्मचारी संघ की सभा के बाद जुलूस की शक्ल में जाकर सचिव और कर्मचारी एआर कोआपरेटिव से मिले और उन्हें सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया। कर्मचारियों ने कहा कि उनका पूरा बकाया वेतन का भुगतान कर दिया जाए और उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया जाए। इससे पूर्व ब्राह्मण धर्मशाला में सचिवों और कर्मचारियों ने सभा कर कहा है कि सहकारिता विभाग द्वारा कई वर्षों का वेतन न देकर काम लिया जाना मानवाधिकार के विपरीत है। उनके साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। वे 15 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। सभी समितियों में ताले पड़े हुए हैं। उन्होंने संकल्प ले लिया है कि जब तक वेतन नहीं मिलता है, समितयों पर ताले जड़े रहेंगे। इस मौके पर जितेंद्र सिंह राठौर, धर्मेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार शर्मा, नरेंद्र कुमार सिंह यादव, उमेश चंद्र शर्मा, दीनदयाल यादव, तारिक हुसैन, मनोज कुमार, रामखिलाड़ी शर्मा, नानक चंद्र, अजब सिंह, वासुदेव गुप्ता, श्रीपाल सिंह, चंद्र शेखर शर्मा, नौवत राम, राजवीर सिंह, राजीव कुमार, अशोक कुमार शर्मा, साकिर अली, अनेक पाल सिंह, शिव कुमार उपाध्याय, रामेंद्र पाठक, दिनेश कुमार, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed