फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   UP CM Yogi in Budaun: Consecrated India Pride With Ram Lalla In Ayodhya News in Hindi

बदायूं में बोले सीएम योगी: रामलला के साथ हुई भारत के गौरव की प्राण प्रतिष्ठा... यही रामराज्य है

Sat, 27 Jan 2024 04:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Jan 2024 04:03 PM IST
सार

CM Yogi Speech in Budaun : सीएम योगी ने कहा कि 500 वर्षों का इंतजार समाप्त हुआ। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम था ही, भारत के गौरव की भी प्राण प्रतिष्ठा हुई है। यही रामराज्य है। जब सरकारें अच्छी होती हैं, तो आस्था का सम्मान होता है। 

विज्ञापन
UP CM Yogi in Budaun: Consecrated India Pride With Ram Lalla In Ayodhya News in Hindi
बदायूं में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब सरकारें अच्छी होती हैं तो आस्था का सम्मान होता है। अयोध्या में श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही 500 वर्षों का संघर्ष समाप्त हुआ। 22 जनवरी को सिर्फ राम मंदिर की ही प्राण प्रतिष्ठा नहीं हुई बल्कि भारत के गौरव, जन विश्वास की भी प्राण प्रतिष्ठा हुई है। यही रामराज्य है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शनिवार को बदायूं के दातागंज तहसील के गांव सैंजनी में प्रदेश के पहले बोयोगैस प्लांट का उद्घाटन किया। उन्होंने इसी मंच से प्रदेश के सीतापुर, जौनपुर, बरेली, कन्नौज, कानपुर देहात, अमेठी, बहराइच व फतेहपुर में बायोगैस संयंत्र का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


बायोगैस प्लांट का उद्घाटन नई शुरुआत
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में कंप्रेस्ड बायोगैस के प्लांट का उद्घाटन पीएम मोदी के सपने को धरातल पर उतारकर नई शुरुआत है। वहीं पर्यावरण के साथ किसानों की आमदनी बढ़ाने, युवाओं को रोजगार के लिए नए उद्यम स्थापित करने व साथ ही पर्यावरण की रक्षा का भी नया संदेश दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के करकमलों से अयोध्या में पांच सौ वर्षों का वनवास समाप्त हुआ। प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आपने देखा होगा। उन्होंने मौजूद लोगों से पूछा कि आप सभी को अच्छा लगा न। कहा कि इसीलिए हमारी सरकार जन विश्वास पर खरा उतरने के लिए लोक भावनाओं का भी ख्याल रखते हुए विकास कार्य कर रही है।

सात साल में कोई दंगा नहीं हुआ
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले प्रदेश की पहचान और सुरक्षा का संकट था। अब सात साल में कोई दंगा नहीं हुआ, उत्तम प्रदेश बन गया है। कहीं रामोत्सव हो रहा है तो कहीं होली उत्सव हो रहा है। अलग उत्सवों के साथ हर जाति व मजहब के लोग उत्सव मना रहे हैं। व्यक्ति नए रोजगार के साथ जुड़ रहा है।

कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि कुछ भी वेस्ट (बेकार) नहीं है। हमारा विजन किसी चीज को अच्छा या बुरा बनाता है। आज इस प्लांट के रूप में पीएम का सपना साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने भाषण की शुरुआत और समापन भारत माता की जय, वंदेमातरम और जय श्रीराम से की।

मुख्यमंत्री को देखने का दिखा उत्साह
पंडाल में लोग आराम से जनप्रतिनिधियों का भाषण को सुन रहे थे। जैसे ही मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थल पर आगमन हुआ तो उनको देखने का उत्साह लोगों को साफ तौर पर दिखाई दिया। लोग अपनी जगहों से कुर्सियों से उठकर खड़े हो गया। वहां लगी बैरिकेडिंग के ऊपर से निकलने से उनके पास जाने लगे। उनको रोकने के लिए पुलिस से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed