{"_id":"fce5cdabff81808f81b058dbaa9e3c7c","slug":"cm-sir-sugarcane-hang-payments-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम साहब, गन्ना का भुगतान भी लटका है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम साहब, गन्ना का भुगतान भी लटका है
badaun
Updated Mon, 06 Apr 2015 07:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अन्नदाता की कमर सिर्फ मौसम में नहीं तोड़ी है। गन्ना भुगतान में हीलाहवाली ने भी अन्नदाता की हालत को बदतर कर दिया है। जिले के गन्ना किसानों का आठ चीनी मिलों पर चालू पेराई सत्र में करीब 112 करोड़ रुपया फंस गया है। हाईकोर्ट के दिशा निर्देशों के बाद भी चीनी मिलें किसानों का भुगतान नहीं कर रही हैं। गन्ने का बकाया भुगतान फंसने और गेहूं की फसल को मौसम का पलीता लगने से अब अन्नदाता को कोई रास्ता नहीं सूझ रहा। इसके चलते वे आत्मघाती कदम उठाने में भी गुरेज नहीं कर रहे।
विज्ञापन
मिलों पर किसानों का बकाया करोड़ रुपये में
यदु शुगर मिल 41.65
रजपुरा शुगर मिल 37.77
शेखूपुर चीनी मिल 18.47
न्योली शुगर मिल 3.62
करीमगंज शुगर मिल 3.62
फरीदपुर शुगर मिल 3.80
मीरगंज शुगर मिल 1.50
रूपापुर शुगर मिल 1.10
छह किसानों की खत्म हुई जिंदगी
बेमौसम बारिश से रबी की फसलें बर्बाद होने के बाद जिले में तीन किसानों ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस दौरान फसल बर्बाद होने के सदमे में तीन किसानों की हार्टअटैक से भी मौत हो गई। छह किसानों की मौत हो चुकी है, लेकिन अब तक किसी के पास इमदाद नहीं पहुंची है। 27 अप्रैल को बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ादासपुर में राजेश नाम के किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। दो अप्रैल को दातागंज तहसील क्षेत्र के गांव गढ़ा निवासी सूरजपाल फांसी के फंदे पर झूल गया। पांच अप्रैल को उसहैत के गांव काकोरी में मुनेंद्र गिरी की खुदकुशी कर ली। 23 मार्च को दातागंज के गांव गढ़ा निवासी अफीम कास्तकार पन्नू (65) की हार्टअटैक से मौत हुई। 21 मार्च को बिसौली तहसील के सैदपुर में आशिक अली (62) की हार्टअटैक से मौत हो गई। अब हार्टअटैक से बिसौली के गांव पैगाभीकमपुर के ऋषिपाल (55) का है।
विज्ञापन