{"_id":"667877e92d756ceb7b087676","slug":"clouds-will-remain-today-and-tomorrow-rain-is-also-possible-badaun-news-c-123-1-sbly1001-121065-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आज और कल छाए रहेंगे बादल, बारिश भी संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आज और कल छाए रहेंगे बादल, बारिश भी संभव
विज्ञापन
बदायूं। प्री मानसून ने जिले में दस्तक दे दी है। रविवार शाम को शहर में पांच मिनट बूंदाबांदी हुई। इससे उमस और बढ़ गई। सोमवार और मंगलवार को बादल छाए करने के साथ बारिश की भी संभावना है। इससे लाेगों को गर्मी से राहत मिल सकेगी।
जिले में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला नजर आ रहा है। यही वजह है कि पिछले सप्ताह की अपेक्षा अभी गर्मी का प्रकोप कुछ कम हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट के मुताबिक, इस सप्ताह बादल छाए रहेंगे। वहीं आंधी आने के साथ ही बारिश की भी संभावना बनी हुई है।
बादल छाए रहने और बारिश होने से मौसम खुशनुमा होने की उम्मीद है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस सप्ताह अधिकतम तापमान पांच डिग्री तक कम होने की उम्मीद है। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिल सकती है। साथ ही किसानों को भी इससे फायदा होगा। तापमान अधिक होने से फसल खराब होने की कगार पर थी। तापमान घटने से किसानों को खेतों में लगाने के लिए ज्यादा पानी की भी जरूरत नहीं रह जाएगी।