{"_id":"6400ee39fb9af237470dc5c4","slug":"class-i-to-viii-exams-will-start-from-march-20-badaun-news-c-4-1-80870-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कक्षा एक से आठवीं तक की परीक्षाएं 20 मार्च से होंगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कक्षा एक से आठवीं तक की परीक्षाएं 20 मार्च से होंगी शुरू
विज्ञापन
- 24 मार्च तक चलने वाली परीक्षाओं में चार लाख से अधिक बच्चे होंगे शामिल
- 26 से 30 मार्च के बीच में होगा मूल्यांकन, 31 मार्च को बांटा जाएगा परीक्षाफल
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं 20 मार्च से शुरू हो रही हैं। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, परीक्षाएं 24 मार्च तक चलेंगीं, जिसमें प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के चार लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे।
जिले में 1502 प्राथमिक, 256 उच्च प्राथमिक और 297 कंपोजिट विद्यालय हैं। इसमें चार लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इसकी परीक्षा 20 से 24 मार्च के बीच में कराई जाएंगी। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार, कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं के प्रश्न पत्र तीन सदस्यीय टीम की देखरेख में बनाए जाएंगे। टीम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य, बीएसए और बेसिक शिक्षा विभाग के डीसी प्रशिक्षण शामिल रहेंगे। यह प्रश्न पत्र छह मार्च से बनाए जाएंगे।
खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा 18 मार्च को विद्यालय स्तर पर प्रश्न पत्रों का वितरण कराया जाएगा। उसके बाद 20 से 24 मार्च के बीच में परिषदीय स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षाएं कराई जाएंगी। 26 से 30 मार्च के बीच में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन और परीक्षाफल बनाया जाएगा। 31 मार्च को परीक्षाफल घोषित कर प्रगति रिपोर्ट का वितरण किया जाएगा। प्रभारी बीएसए गिरवर सिंह के अनुसार, शासन के आदेश के अनुसार काम किया जाएगा। परीक्षा की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
दो पालियों में होंगी परीक्षाएं
यूपी बोर्ड परीक्षा की तरह ही परिषदीय विद्यालयों की भी दो पालियों में परीक्षाएं होंगी। पहली पाली में परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक होगा। दूसरी पाली में दोपहर साढ़े 12 बजे से ढाई बजे तक परीक्षा कराई जाएगी।