फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Class 8 student Akanksha became the in-charge for a day

Budaun News: एक दिन की प्रभारी बनी कक्षा आठ की छात्रा आकांक्षा

Thu, 16 Oct 2025 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Class 8 student Akanksha became the in-charge for a day
उझानी कोतवाली में एक दिन की थाना प्रभारी आकांक्षा बनी। संवाद
उझानी। बसोमा के रजत विद्या मंदिर विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा आकांक्षा को एक दिन के लिए उझानी कोतवाली की थाना प्रभारी बनाया गया है। आकांक्षा ने थाना परिसर का निरीक्षण किया और पुलिस विभाग के कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उसने महिला सुरक्षा और अनुशासन पर भी चर्चा की। आकांक्षा गांव बसोमा की रहने वाली है। उनके पिता स्वर्गीय नेपाल और माता कुसुम हैं। विद्यालय की ओर से शिक्षिकाएं पल्लवी गुप्ता और पूनम शाक्य भी कार्यक्रम में शामिल रहीं। प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बेटियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे समाज में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित होती हैं। इस मौके पर एसएसआई शिवकुमार, एसआई भारती तथा महिला कांस्टेबल रिचा यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

----------
एक दिन की थानाध्यक्ष बनी छात्रा आजीला
जरीफनगर। थाना जरीफनगर में छात्रा आजीला को एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनाया गया। इस अवसर पर छात्रा ने थाने के दैनिक कार्यों का संचालन सीखा। महिला संबंधित शिकायतों की सुनवाई देखी। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं एवं छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली से अवगत कराना और उनमें आत्मविश्वास एवं सामाजिक जागरूकता विकसित करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed