{"_id":"62c09d73b274e42b304abfe2","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly490180410","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल डिपो : पैमाइश के साथ नक्शा बनाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल डिपो : पैमाइश के साथ नक्शा बनाने का काम शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बदायूं डिपो को मॉडल बनाने से पहले नक्शा तैयार करने का काम शुरू हो गया है। शनिवार को तकनीकी टीम ने रोडवेज पहुंचकर भवन और सड़क का सर्वे करने के साथ नक्शा तैयार करने का काम किया। बदायूं बस स्टैंड को मॉडल डिपो बनाने का काम राजकीय निर्माण निगम को करना है। शासन स्तर से इसके लिए जिम्मेदारी हाल ही में दी गई थी, इसके बाद काम चालू कर दिया गया है।
बदायूं डिपो के बेड़े में 131 निगम की और 37 अनुबंधित बसें शामिल हैं। इसके अलावा अन्य जिलों के डिपो की रोजाना 200 से ज्यादा बसें यहां आती हैं। इनमें उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान और मध्यप्रदेश डिपो तक की बसें शामिल हैं। डिपो का वर्कशॉप सितंबर 2020 में दातागंज रोड स्थित नए भवन में शिफ्ट हो चुका है। बदायूं डिपो के बस स्टैंड को मॉडल डिपो के रूप में विकसित करने के लिए मंजूरी भी उसी समय मिल गई थी, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हो सका। दरअसल, कोरोना काल भी इसमें एक बड़ा कारण रहा था।
अब बहुत कुछ सामान्य होने के बाद बदायूं बस स्टैंड को मॉडल डिपो के रूप में विकसित करने का काम होना है। काम की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम को दी गई है। शनिवार को रोडवेज बस स्टैंड इलाके के सर्वे के काम के साथ नक्शा बनाने के लिए पैमाइश समेत अन्य काम किए गए। इसके लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। उम्मीद है कि बस स्टैंड के निर्माण का काम जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
-
दो मंजिला होगा भवन, पुलिस चौकी भी टूटेगी
मॉडल डिपो के रूप में विकसित होने वाले बदायूं बस स्टैंड का भवन दो मंजिला बनाया जाएगा। इसके लिए डिपो में पहले से बने पुराने भवनों को तोड़ा जाएगा। बदायूं बस स्टैंड के बाहर बनी पुलिस चौकी और आसपास की अवैध दुकानों का भी ध्वस्तीकरण कराया जाएगा। शनिवार को यहां सर्वे को आई टीम में शामिल विकास और राकेश ने बताया कि डिपो के पहले गेट से दूसरे गेट तक सभी निर्माणों को ध्वस्त किया जाना है। यह भी बताया कि एक बार पहले भी सर्वे का काम हो चुका है।
-
डिपो को मॉडल बस स्टैंड के रूप में विकसित किया जाना है। राजकीय निर्माण निर्माण ने इसके लिए काम चालू कर दिया है। आगे किस तरह से क्या होना है इस बारे में नहीं बता सकता। मेरा स्थानांतरण हो गया है, आगे की कार्रवाई नए आने वाले एआरएम देखेंगे। शायद वह सोमवार को चार्ज संभाल लेंगे।
-लक्ष्मण सिंह, निवर्तमान एआरएम बदायूं डिपो