फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

77 पंचायत सहायक पदों के लिए आए 370 आवेदन

Wed, 08 Jun 2022 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। जिले में 1037 ग्राम पंचायतें हैं। यहां शासन के निर्देशों के क्रम में पंचायत सहायक रखे जा रहे हैं। जिले में 77 पंचायतें ऐसी है, जिनमें पंचायत सहायक के पद रिक्त चल रहे थे। ऐसे में विभाग ने इन पदों पर आवेदन मांगे थे। 15 ब्लॉकों के 77 पदों के लिए 370 बेरोजगारों ने आवेदन किया है। अब इनकी जांच होगी। उसके बाद में पंचायत सहायक रखे जाएंगे।
विज्ञापन

प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक पंचायत सहायक की तैनाती की जा रही है। हालांकि जिले में पहले ही इनकी भर्ती हो चुकी है, लेकिन 77 पद खाली रह गए थे। इनको भरने के लिए जिला पंचायती राज विभाग की ओर से आवेदन पत्र मांगे गए थे। 18 मई से तीन जून तक बेरोजगार युवाओं ने आवेदन पत्र जमा किए थे। इसमें ब्लॉक जगत के नौ सीट के लिए 55, ब्लॉक सालारपुर में एक सीट के लिए पांच, ब्लॉक उझानी में नौ सीट के लिए 36, ब्लॉक कादरचौक में सात सीट के लिए 31, समरेर में एक सीट के लिए सात, दातागंज में दो सीट के लिए आठ, उसावां में तीन सीट के लिए पांच, म्याऊं में चार सीट के लिए 24, अंबियापुर में पांच सीट के लिए 26, सहसवान में छह सीट के लिए 26, दहगवां में आठ सीट के लिए 31, वजीरगंज में आठ सीट के लिए 41, आसफपुर में छह सीट के लिए 20, बिसौली में तीन सीट के लिए 33, इस्लामनगर में पांच सीट के लिए 22 ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने बताया कि अब इन आवेदनों की जांच कराई जाएगी। उसके बाद में जो पात्र मिलेंगे, उनकी मेरिट बनाई जाएगी। उसके आधार पर चयन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed