फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

कंछल गुट के कई नेता उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल में शामिल

Thu, 02 Jun 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
कंछल गुट छोड़कर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल में शामिल हुए व्यापारी नेता। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। व्यापार मंडल कंछल गुट से कई बड़े व्यापारियों ने बुधवार को नाता तोड़ लिया। कंछल गुट के ये व्यापारी नेता उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल में शामिल हो गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने सभी को सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन

बुधवार को शहर के एक होटल में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता ने की। व्यापार मंडल कंछल गुट के भी कई व्यापारी नेता यहां पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने इन सभी को सदस्यता दिलाई। कंछल गुट छोड़कर आए प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश में प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा कंछल गुट में जिलाध्यक्ष रहे सर्वेश गुप्ता को जिला कार्यकारी अध्यक्ष, जिला महामंत्री रहे सुभाष बतरा को प्रदेश मंत्री, जिला कोषाध्यक्ष रहे संजय रस्तोगी को जिला ऑडिटर, जिला विधिक सलाहकार मुनेंद्र कुमार सिंह को जिला विधिक सलाहकार, पंकज गुप्ता को जिला मंत्री, व्यापारी नेता राजेश गुप्ता को प्रदेश संगठन मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

इधर, महिला व्यापारियों में मोनिका रस्तोगी, योगिता रस्तोगी, शीतल श्रीवास्तव, सोनम अरोरा, निशा रस्तोगी आदि ने सदस्यता ग्रहण की।
-
सरकारी की दमनकारी नीतियों का मुकाबला करेंगे व्यापारी : अग्रवाल
प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि बदायूं समेत कई अन्य जिलों में भी कंछल गुट के व्यापारी नेता उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल में शामिल हो रहे हैं। संगठन मजबूत होने से व्यापारी सरकार की दमनकारी नीतियों का डटकर मुकाबला कर सकेंगे। इस मौके पर लवकेश गुप्ता, संजीव आहूजा, पीके सक्सेना, अमित वैश्य, राजेश गुप्ता, अवधेश रघुवंशी, अमित महाजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed