फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

एडीएम प्रशासन को बाईपास पर मिला अतिक्रमण, जताई नाराजगी

Fri, 27 May 2022 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:55 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बिल्सी में बाईपास पर अतिक्रमण को देखकर अधिकारियों से नाराजगी जाहिर करतीं एडीएम ऋतु पूनिया। संवा - फोटो : BADAUN
बिल्सी। एडीएम प्रशासन ऋतु पूनिया ने बृहस्पतिवार को नगर के बाईपास मार्ग पर रेता-बजरी डालकर अतिक्रमण करने वालों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। साथ ही बाजार में होने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए नगर में छह स्थानों पर पार्किंग जोन बनाए जाने के लिए कहा।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन दोपहर साढ़े बारह बजे बिल्सी पहुंचीं। उन्होंने सबसे पहले यहां रेता-बजरी डालकर किए जा रहे अतिक्रमण को बारीकी से देखा। कहा कि जो भी व्यापारी सड़क किनारे रेता-बजरी डालकर अतिक्रमण करेगा, उस पर पालिका 25 हजार का जुर्माना डालेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बाईपास पर कई दुकानदारों को कड़ी चेतावनी भी दी। इसके बाद शेखपुर चौराहे के पास एक खेत में पाथी जा रही ईंटों को देखा। जिस पर कहा कि आबादी क्षेत्र में ईंट-भट्ठा कतई नहीं चलने दिया जाए। इससे आबादी क्षेत्र में कई प्रकार की समस्याएं पैदा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि बाजार और प्रमुख सड़कों पर किसी तरह का अतिक्रमण न होने दिया जाए। जो ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। नगर में किसी तरह का जाम न लगने पाए। इसके लिए छह स्थानों पर पार्किंग जोन बनाए जाने का आदेश ईओ जेपी सिंह को दिया।

उन्होंने कहा कि रेहड़ीवालों के लिए पालिका जगह निर्धारित करे ताकि वे रोजगार वहां कर सकें।
उन्होंने कहा कि नगर में किसी भी स्थान पर गंदगी नहीं होनी जाएगी। उनके साथ एसडीएम प्रवर्धन शर्मा, तहसीलदार रविंद्र प्रताप सिंह, शर्मनानन्द, ईओ जेपी सिंह, युधिष्ठर सिंह, निशांत वार्ष्णेय, राजीव कुमार, हरिओम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed