फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

व्यापारी भड़के, अतिक्रमण हटाने के नाम पर मनमानी का आरोप

Fri, 27 May 2022 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:52 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
ककराला में अतिक्रमण के दौरान हो रही मनमानी के विरोध में प्रदर्शन करते व्यापारी। संवाद - फोटो : BADAUN
ककराला। व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को यहां नगर पालिका तिराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पालिका प्रशासन ने जमकर मनमानी की। समझाने पहुंचे ईओ से भी उनकी नोकझोंक हुई। बाद में एसडीएम के समझाने पर वे शांत हुए।
विज्ञापन

नगर में बुधवार को ईओ नगर पालिका रामसिंह और नायब तहसीलदार की देखरेख में मुख्य रोड से अतिक्रमण हटाया गया। इसमें मुख्य मार्ग से जुड़ी गलियों की पुलिया तोड़ दी गईं। इसका बृहस्पतिवार को वार्ड सदस्य सहित व्यापारियों ने विरोध किया। व्यापारियों का कहना था कि नाली की जद में आ रहा किसी भी दुकान, मकान का चबूतरा, टिन शेड न हटाया जाए। व्यापारियों ने पालिका तिराहे पर करीब एक घंटे विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे ईओ राम सिंह, चौकी इंचार्ज मायाराम ने समझाने की कोशिश की पर बात नहीं बनी। स्थिति इतनी खराब हुई बात ईओ से हाथापाई तक पहुंच गई। बाद में एसडीएम सदर एसपी वर्मा मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को समझाकर जाम खुलवाया। व्यापारियों व वार्ड सदस्य ने ईओ रामसिंह को हटाए जाने की मांग की है। इधर शाम को फिर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

-
वार्ड सदस्य नजमुल ने दी इस्तीफा देने की धमकी
गलियों की पुलियां टूटने पर वार्ड सदस्य नजमुल अंसारी ने ऐतराज जताया और इस्तीफा देने की धमकी दी। कहा कि पालिका की ओर से इस तरफ की कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं व्यापारियों ने भी वार्ड सदस्य का साथ दिया। पालिका ने टूटी हुई पुलिया का निर्माण शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed