{"_id":"628d3512e3ccde051e05a299","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly4860109135","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन नहीं बांटने पर कोटेदार से स्पष्टीकरण लेने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन नहीं बांटने पर कोटेदार से स्पष्टीकरण लेने का आदेश
विज्ञापन
सालारपुर प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण करतीं एडीएम। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। एडीएम प्रशासन ने मंगलवार को ग्राम पंचायत सालारपुर में चौपाल लगाई। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। इस दौरान राशन नहीं बांटने पर कोटोदार का स्पष्टीकरण लेने के भी निर्देश दिए।
एडीएम प्रशासन ऋतु पूनिया ने तहसीलदार सदर करनवीर सिंह समेत अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ गांव में जनता चौपाल लगाई। उन्होंने ग्रामीणों से समस्याएं पूछीं तो उन्होंने बताया कि कुछ लोग पालतू जानवरों का गोबर नालियों में बहा देते हैं। जिससे वह चोक हो जाती है। गंदगी होने से संक्रामक रोग फैलने का खतरा रहता है। इस पर एडीएम ने निर्देशित किया कि वे ऐसे लोगों को चिह्नित कर नोटिस दें। वहीं नालियों की नियमित सफाई करें।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान पाया कि गांव में प्रचीन कुएं की दीवार जीर्ण क्षीर्ण हालत में हैं। ऐसे में उसको सही कराने को कहा। साथ ही घूरे को गांव से बाहर किसी एक स्थान पर डलवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मंगलवार को गांव में राशन का वितरण होना था, लेकिन वह नहीं बांटा गया। ऐसे में उन्होंने पूर्ति निरीक्षक को निर्देश दिए कि वह कोटेदार से स्पष्टीकरण लें।