फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

जिले में 75 तलाब खोदवाए जाएंगे

Fri, 13 May 2022 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
डीएम सीडीओ ने फावड़ा चलाकर किया श्रमदान। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। डीएम दीपा रंजन ने सीडीओ ऋषिराज, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा समेत अन्य अधिकारियों के साथ हवन पूजन कर, नींव में ईंट रखकर व फावड़ा चलाकर अमृत सरोवर योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत जिले के प्रत्येक ब्लॉक में पांच-पांच, यानि कुल 75 तालाब खोदवाए जाएंगे। इस अवसर पर डीएम व सीडीओ ने श्रमदान भी किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि गर्मी में पशु-पक्षियों को राहत देने व जलस्तर बढ़ाने के लिए तालाब की खोदाई कर तालाबों को बचाने की मुहिम चलाई जा रही है। ग्रामीणों की मदद से श्रमदान कर तालाब की सतह पर फैली गंदगी की सफाई कराई जाएगी। डीएम ने तालाब में चल रहे खोदाई कार्य को भी देखा। प्रधान को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक श्रमिक लगाकर तालाब खोदाई का कार्य जल्द पूरा कराया जाए। कार्य करने वाले सभी श्रमिकों के मनरेगा जॉब कार्ड अवश्य बनवाए जाएं। इसमें श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके अलावा महिलाओं की सहभागिता पर विशेष जोर दिया जाए।
विज्ञापन

कादरचौक। आजादी के अमृत महोत्सव पर असरासी, भमुइया, धनूपुरा गांव में भूमिपूजन, हवन व नारियल फोड़कर अमृत सरोवर योजना का शुभारंभ किया गया। ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत ने कहा कि सरोवर को बहुउद्देशीय बनाया जाएगा। धीरे धीरे भूजल स्तर गिर रहा है। गिरते जलस्तर को रोकने के लिए तालाबों का जीर्णोद्धार आवश्यक है। इस मौके पर बीडीओ अमर सिंह, अजय सारस्वत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed