{"_id":"627aba8642844744d54234f7","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly484402573","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों के आगे लगवाए फड़ तो होगी कार्रवाई : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों के आगे लगवाए फड़ तो होगी कार्रवाई : डीएम
विज्ञापन
बाजारो मे दुकानों के आगे फड़ हटाने के निर्देश देती डीएम।संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। डीएम ने एसएसपी समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों व व्यापारियों के साथ कलक्ट्रेट में यातायात व सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की। डीएम ने कहा कि जिन दुकानों के आगे फड़ वाले बैठे हैं, उन पर कार्रवाई की जाए, साथ ही जिन लोगों ने नाले-नालियों को पाट लिया है, उनको नोटिस देकर कार्रवाई करें।
व्यापारियों ने डीएम को बताया कि कुछ दुकानदारों ने पैसे लेकर दुकानों के आगे लगवा लिए हैं, जिससे बाजारों में अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है। डीएम ने ईओ को निर्देश दिए कि सड़कों पर निकलकर स्थलीय निरीक्षण करें। कहीं भी अतिक्रमण पाया जाए तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए। कहा कि बरसात का मौसम आने वाला है जिन लोगों ने नाले- नालियां पाट ली हैं, उनको नोटिस जारी किया जाए, उसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। सभी प्रकार के अवैध अतिक्रमण को हटाया जाए। सड़क किनारे संकेतक लगाए जाएं। कहा कि ईओ नगर पालिका व नगर पंचायतों की संपत्ति की देखरेख रखें, कहीं भी अतिक्रमण न होने पाए।
-
बिना फिटनेस के नहीं दौड़नी चाहिए स्कूली बसें
डीएम ने एआरटीओ को सख्त निर्देश दिए कि कोई भी स्कूली बस बिना फिटनेस के न चलने दी जाए। यह व्यवस्था प्राइवेट बस स्टैंड पर भी लागू की जाए। स्कूली बसों का शुल्क कम से कम रखें। जिससे अभिभावकों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े। यातायात नियमों का पालन कराया जाए।
विज्ञापन
-
ऑटो रिक्शा खड़ा करने के लिए जगह की जाए चिह्नित
शहर में ऑटो-रिक्शा कुछ ही सालों में बहुत तेजी से बढ़े हैं। इसकी वजह से सड़कों पर अक्सर जाम जैसी स्थिति बन जाती है। इसको ध्यान में रखते हुए डीएम ने निर्देश दिए कि शहर से विभिन्न मार्गों को जाने-वाले ऑटो रिक्शा खड़ा करने के लिए जगह चिह्नित की जाए। इसी प्रकार नगर पालिका, नगर पंचायतों में ऑटो रिक्शा स्टैंड चिह्नित किए जाएं।
-
तीन दिन में जगह करें चिह्नित
जिले में रेत, बजरी का कारोबार करने वाले व्यापारियों की संख्या काफी है। यह लोग सड़क किनारे रेत, बजरी समेत घर बनाने का अन्य सामान सड़क किनारे उतरवा देते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए डीएम दीपा रंजन ने सभी एसडीएम और ईओ को निर्देश दिए हैं कि तीन दिवसीय अभियान चलाकर ऐसे स्थानों को चिह्नित करें, साथ ही भवन निर्माण सामग्री को तुरंत हटवा दें।