फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

दो दिन सन्नाटा, अब फिर रोडवेज बस स्टैंड पर मारामारी

Mon, 21 Mar 2022 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
रोडवेज बस स्टैंड पर बस का इंतजार करते यात्री। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। दो दिन के सन्नाटे के बाद रोडवेज बस स्टैंड पर रविवार से सवारियों का दबाव फिर से बढ़ने लगा है। रविवार को यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। सबसे ज्यादा समस्या दिल्ली रूट पर रही। हालांकि, दिल्ली रूट पर बदायूं डिपो ने वाया बिल्सी, वाया सहसवान और वाया संभल होते हुए बसों को चलाया। इसके बाद भी यात्रियों को बसों के इंतजार में भटकना पड़ा।
विज्ञापन

रोडवेज बसों को लेकर मार्च के दूसरे सप्ताह तक समस्या बनी रही। दरअसल, निर्वाचन आयोग ने बदायूं डिपो की 97 बसों को चुनाव ड्यूटी के लिए अधिग्रहीत कर लिया था। दस मार्च को मतगणना के बाद बसों की वापसी हुई तब कुछ सुधार हुआ, लेकिन होली पर फिर समस्या खड़ी हो गई।
विज्ञापन

यहां बता दें कि जिले के बड़ी संख्या लोग दूसरे जिलों और राज्यों में रहकर मजदूरी करते हैं। होली पर इनकी घरों को वापसी हुई तो बसों में यात्रियों का दबाव बढ़ गया और व्यवस्थाएं पटरी से उतर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली पर घरों को लौटे कामगारों की अब फिर से आजीविका के लिए काम पर वापसी हो रही है। बदायूं डिपो के बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में यात्रियों के पहुंचने से व्यवस्थाएं बेपटरी होने लगी हैं। रविवार को रोडवेज बस स्टैंड पर दिन भर यात्री बसों के इंतजार में भटकते देखे गए। बदायूं-दिल्ली के अलावा बदायूं-फर्रुखाबाद, बदायूं-मुरादाबाद, बदायूं-मथुरा, बदायूं-बरेली, बदायूं-संभल रूटों पर भी यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ा।
-
डिपो परिसर में गंदगी, कीचड़ और जलभराव से समस्या
डिपो परिसर में गंदगी, कीचड़ और जलभराव के कारण यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एआरएम ऑफिस के पास ही गंदगी फैली पड़ी है। पश्चिमी गेट की ओर एक फीट तक जलभराव के साथ कीचड़ जमा हो गया है। इसके साथ ही डिपो परिसर में यात्रियों को पेयजल के लिए भी भटकना पड़ रहा है। दरअसल, एक इंडिया मार्क हैंडपंप जहां पर लगा है वहां पर जलभराव और काफी कीचड़ है। डिपो प्रबंधन इसको लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा।

-
होली के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ी है। दिल्ली के लिए तीन रूटों पर बसों को चलाया जा रहा है। यात्रियों को दिक्कत न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। जिन रूटों पर भी समस्या आ रही है वहां बसों के फेरे बढ़ाने के साथ अतिरिक्त बसों को लगाया जा रहा है। जलभराव की समस्या को लेकर भी उच्च अधिकारियों को लिखा गया है।
-लक्ष्मण सिंह, एआरएम बदायूं डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed