फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

पूर्व सांसद ने गरीब युवक का इलाज कराने को भेजी मदद

Thu, 24 Feb 2022 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बिल्सी के बाबा अस्पताल में गरीब मां के बेटे के इलाज को मदद करते हाजी अजमल खां। संवाद - फोटो : BADAUN
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या आठ निवासी गरीब युवक के इलाज को लगातार लोग आगे आ रहे हैं। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने भी उसकी मदद की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला संख्या आठ निवासी शमीम के पति की दो वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। उनका 26 वर्षीय पुत्र तनवीर किडनी में इन्फेक्शन समेत कई बीमारियों से पीड़ित है। प्राइवेट अस्पतालों में इलाज न करा पाने पर वह सरकार व लोगों से मदद की गुहार कर रही थी। पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ने फिलहाल अपने अस्पताल में तनवीर को भर्ती करा लिया है और इलाज चल रहा है। शमीम ने बताया कि अब तनवीर की तबीयत में काफी सुधार है। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने सपा नेता हाजी अजमल के जरिये 50 हजार रुपये की मदद परिवार को भेजी है। धनराशि देते समय सपा नगराध्यक्ष रंजीत वार्ष्णेय, ललित गिरी, धर्मेंद्र कुमार, अकरम कुरैशी आदि मौजूद रहे।

इनके अलावा नगर के समाजसेवी दीपक गुप्ता, लवकुमार वार्ष्णेय, अल मदद एनजीओ, सऊदी अरब से मुशर्रफ अली खान, संकट मोचन दरबार के महंत पंडित संजय शर्मा, राहुल माहेश्वरी, बसपा नेता शब्लू खान, हर्षित चौधरी समेत कई लोगों ने आर्थिक मदद की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed