{"_id":"61dc7b50e8f08f76072c084d","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly472138496","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले के पानी की चपेट में आई सैकड़ों बीघा फसलें, सैकड़ों किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले के पानी की चपेट में आई सैकड़ों बीघा फसलें, सैकड़ों किसानों का हंगामा
विज्ञापन
उझानी के गांव मीहलाल नगला के पास खेतों में नाले का पानी रोकने की कोशिश करते किसान। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। दो-तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के पानी का नाले में बहाव तेज होने से मीहलाल नगला निवासी किसान आफत में आ गए। नरऊ तालाब तक पानी पहुंचने से पहले ही नाला उफना गया और रविवार रात आलू और गेहूं की फसल में भर गया। सोमवार तड़के किसान खेतों पर पहुंचे तो फसलें डूबी देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने फावड़ों से फसलों के आसपास मेड़ तो ऊंची कर दी लेकिन नाले के पानी को रोकने में नाकाम रहे। इससे गुस्साए किसानों ने ट्रैक्टर ट्रॉली से पालिका कार्यालय पहुंचकर हंगामा कर दिया। पुलिसकर्मियों ने किसानों को समझा बुझाकर शांत किया। पालिका ने जेसीबी से नाले की सफाई शुरू करा दी है।
नगला मोहल्ला होकर पालिका का नाला नरऊ के तालाब तक बना है। अढौली रेल फाटक के पास बारिश के पानी का बहाव तेज होने पर रविवार शाम नाला उफना गया। इसके बाद नाले का पानी रामलीला नगला निवासी किसानों के खेतों में खड़ी फसलों में होकर पास में ही गांव मीहलाल नगला तक पहुंच गया। उस वक्त किसानों को फसलें डूबने का अंदाजा नहीं था लेकिन सोमवार गांव के तेजपाल, अगर सिंह, नरेशपाल, प्रेमचंद्र दौलत राम, रूपराम आदि खेतों पर पहुंचे तो आलू, गेहूं और सरसों की फसल में नाले का पानी भरा देखकर अन्य ग्रामीणों को मौके पर बुला लिया।
फसलें तबाह होने की आशंका से परेशान किसानों ने सबसे पहले फावड़े आदि से खेतों की मेड़ ऊंची की, फिर निजी संसाधनों से पानी बाहर निकालने का प्रयास किया। किसानों में सोमवीर और बांकेलाल ने बताया कि तीन-चार सौ बीघा खेत में खड़ी फसलों में पानी भरा हुआ है। इसके बाद गुस्साए किसान सुबह ही पालिका कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने कार्यालय के गेट पर हंगामा शुरू कर दिया। इसकी भनक लगते ही कोतवाली से पुलिस फोर्स भी पालिका कार्यालय पहुंच गया। पुलिस ने किसानों को समझा बुझाकर शांत करके लौटा दिया। सफाई निरीक्षक हरीश कुमार त्यागी ने किसानों से यह भी कहा कि तड़के सूचना मिली, उसी समय से जेसीबी के जरिये नाले की सफाई शुरू करा दी गई है। सफाई का काम दोपहर बाद तक चला।
विज्ञापन
-
नरऊ का तालाब भी उफनाया
नगर के मुख्य नाले का पानी नरऊ के तालाब में गिरता है। बारिश के बाद आसपास के इलाकों के साथ नाले के जरिये तालाब में पानी बढ़ता गया। तालाब रविवार दोपहर में उफनाने लगा। गांव के राजाराम ने बताया कि तालाब का पानी ने आसपास के खेतों का अपनी चपेट में ले लिया है। नरऊ निवासी ग्रामीणों की फसलों को भी नुकसान हुआ है। बता दें कि तालाब के गंदे पानी को लेकर नरऊ निवासी ग्रामीण एक दिन पहले समस्या का समाधान न होने पर मतदान नहीं करने की चेतावनी दे चुके हैं।
-
रामलीला नगला मोहल्ले से अढौली फाटक के आगे तक नाले की सफाई तीन महीने पहले कराई गई थी। नाले में कहीं पर सिल्ट नहीं है लेकिन हाल ही में बारिश की वजह से ओवरफ्लो हो गया। ओवर फ्लो का पानी ही निचाई वाले खेतों से होकर आगे तक बढ़ता गया। जेसीबी से व्यवस्था दुरस्त कराई जा रही है।
- हरीश कुमार त्यागी, सफाई निरीक्षक