फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

सफाई कर्मियों का आवास छोड़ने से इनकार

Mon, 10 Jan 2022 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
उझानी के अयोध्यागंज मोहल्ले में बने आवास, जहां रविवार को दो दीवारें ढहा दी गईं। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। अयोध्यागंज मोहल्ले में पालिका की भूमि पर करीब पांच दशक पहले बनाए गए आवासों के जर्जर हो जाने पर उनके ढहाने का नोटिस मिलने के बाद सफाई कर्मचारियों ने उन्हें छोड़ने से इनकार कर दिया है। साथ ही इस सिलसिले में डीएम को पत्र लिखकर मरम्मत कराने की मांग की है। रविवार को कुछ लोगों के दो दीवारें ढहाने पर कर्मचारियों ने इस कार्रवाई का विरोध किया। हालांकि पालिका प्रशासन ने यह साफ कर दिया कि यह कार्रवाई उसने नहीं की है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह आवासीय परिसर के पास जुटे सफाई कर्मियों ने बाहरी लोगों पर भी दीवारें गिराने का आरोप लगाया। राजरानी, मुन्नी देवी, मुकेश और सियाराम ने बताया कि नगर पालिका परिषद उनसे आवास खाली कराना चाहती है। जबकि वे पालिका में किराया भी जमा करते हैं। पिछले साल आवासों के बाहर सड़क किनारे पड़ी झोंपड़ियों को हटवा दिया गया था। सफाई कर्मियों के परिजन के मुताबिक- रविवार जो लोग दीवारें गिराने पहुंचे, उनका उन्होंने विरोध किया था। सफाई कर्मियों ने डीएम को भेजे पत्र में आवास खाली नहीं कराने और उनकी मरम्मत कराने की मांग की है। पत्र में यह भी कहा गया है कि इसके लिए पालिका प्रशासन को निर्देशित किया जाए।
विज्ञापन

-
क्षतिग्रस्त आवासों को ढहा कर पार्क का निर्माण है प्रस्तावित
नगर पालिका परिषद की ओर से सफाईकर्मियों के क्षतिग्रस्त आवासों को ढहाकर वहां पार्क का निर्माण कराने के लिए बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव रखा गया था। पालिका बोर्ड ने इसे पास भी कर दिया। इसके बाद सफाई कर्मियों को आवास खाली करने के लिए नोटिस भेजा गया लेकिन आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई। पिछले सप्ताह ईओ जेपी यादव ने कर्मचारियों को पालिका कार्यालय बुलाकर आवास खाली कर देने का निर्देश दिया था। उनसे यह भी कहा गया था कि क्षतिग्रस्त आवासों में रहने से कोई भी हादसे की शिकार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अयोध्यागंज मोहल्ले में गद्दी टोला रोड पर जो आवास बने हैं, वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। इसलिए पहले ही वहां पार्क बनाने का प्रस्ताव पास हो चुका है। नोटिस भी भेजे जा चुके हैं। रविवार को पालिका ने कोई दीवार नहीं गिरवाई। उन्हीं लोगों में से किसी ने दीवारें तोड़ी होंगी।
- जेपी यादव, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed