{"_id":"61d89183d79f19088358e1d5","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly4718577161","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल रखवाली करते किसान की मौत हुई तो जिम्मेदार होगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल रखवाली करते किसान की मौत हुई तो जिम्मेदार होगा प्रशासन
बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भाकियू के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : BADAUN
Link Copied
बिल्सी। भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के प्रदेश संयोजक सत्यपाल सिंह ने एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। उन्होंने कहा कि विकास खंड अंबियापुर क्षेत्र के गांव सतैती में कोई भी गोशाला प्रशासन अब तक नहीं खुलवाई गई है। इसके कारण गांव और क्षेत्र में आवारा गोवंश हर समय विचरण करता रहता है। कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया है पर किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि क्षेत्र में किसी भी किसान की छुट्टा गोवंशों से फसलों की रखवाली करते समय मृत्यु हो जाती है तो उसकी सारी जिम्मेदारी शासन और जिला प्रशासन की होगी। इसलिए जिला प्रशासन को चाहिए वह शीघ्र इन छुट्टा पशुओं से क्षेत्र के किसानों को निजात दिलाए। ताकि किसान रात को अपने घर पर सो सके। उन्होंने शासन से इन गोवंशों का शीघ्र इंतजाम करने की मांग भी की। इस मौके पर सत्यपाल सिंह, प्रदीप कुमार चौहान, अनूप सिंह, जगमोहन सिंह, अभिलाष सिंह आदि किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।