फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

फसल रखवाली करते किसान की मौत हुई तो जिम्मेदार होगा प्रशासन

Sat, 08 Jan 2022 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भाकियू के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : BADAUN
बिल्सी। भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के प्रदेश संयोजक सत्यपाल सिंह ने एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। उन्होंने कहा कि विकास खंड अंबियापुर क्षेत्र के गांव सतैती में कोई भी गोशाला प्रशासन अब तक नहीं खुलवाई गई है। इसके कारण गांव और क्षेत्र में आवारा गोवंश हर समय विचरण करता रहता है। कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया है पर किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि क्षेत्र में किसी भी किसान की छुट्टा गोवंशों से फसलों की रखवाली करते समय मृत्यु हो जाती है तो उसकी सारी जिम्मेदारी शासन और जिला प्रशासन की होगी। इसलिए जिला प्रशासन को चाहिए वह शीघ्र इन छुट्टा पशुओं से क्षेत्र के किसानों को निजात दिलाए। ताकि किसान रात को अपने घर पर सो सके। उन्होंने शासन से इन गोवंशों का शीघ्र इंतजाम करने की मांग भी की। इस मौके पर सत्यपाल सिंह, प्रदीप कुमार चौहान, अनूप सिंह, जगमोहन सिंह, अभिलाष सिंह आदि किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed