{"_id":"619a9cf8a89cb8363d2ff721","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly4668826143","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिकाओं में उझानी तो नगर पंचायत में वजीरगंज चमके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिकाओं में उझानी तो नगर पंचायत में वजीरगंज चमके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शनिवार को हर जिले में स्थित नगर पालिका और नंगर पंचायतों की स्वच्छता सर्वेक्षण रैकिंग जारी की गई। इसमें उझानी नगर पालिका ने पिछले साल भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए 14 वीं रैंक पाई। जबकि नगर पंचायतों में जिले में वजीरगंज ने बेहतर प्रदर्शन किया और 99 वें नंबर पर रही।
स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिग में चार कैटागिरी रखी गई है। इसमें 25 हजार तक आबादी, 25 से 50 हजार, 50 से एक लाख और एक लाख से ज्यादा आबादी वाली नगर पालिका, पंचायतों की रैंकिंग जारी की गई। हालांकि इस बार की रैंकिंग में जिला नार्थ जोन में है। जबकि पिछले साल जो रैंक जारी की गई थी। उस समय नार्थ और ईस्ट जोन दोनों में मिलाकर रैंक जारी की गई थी। ऐसे में 50 हजार से एक लाख की आबादी वाली उझानी नगर पालिका ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए नार्थ जोन के 95 जिलों में से 14 वां नंबर हासिल किया जबकि सहसवान नगर पालिका को 77 वां स्थान ही हासिल कर सकी। जबकि 25 से 50 हजार आबादी वाली 200 नगर पालिका ककरला को 98 वां, बिसौली को 119 वां, दातागंज को 125 वां, बिल्सी को 169 वां स्थान मिला।
720 नगर पंचायत में 99 नंबर पर है वजीरगंज
नगर पंचायतों की बात की जाएं तो पिछले बार नार्थ, ईस्ट जोन दोनों की संयुक्त सूची में वजीरगंज को 953 वां स्थान मिला था। वहीं सुधार करते हुए इस बार जारी नार्थ जोन की सूची में 99 वां, इस्लामनगर को 163 वां स्थान मिला है। इसके अलावा कोई भी नगर पंचायत 400 तक की लिस्ट में स्थान तक नहीं बना पाई।
विज्ञापन
फैजगंज, मुड़िया, कुंवरगांव, उसावां की स्थिति और बिगड़ी
-पिछले साल 2020 में फैजगंज बेहटा नगर पंचायत 389 नंबर पर थी जो अब 522 वें नंबर पर पहुंच गई। वहीं पिछले साल 169 नंबर पर रहने वाली पंचायत मुडिया का प्रदर्शन इस बार बेहद शर्मनाक रहा। हालात यह है कि इस बार यह 472 वें नंबर पर पहुंच गई। कुंवरगांव की बात करें तो पिछले साल 391 नंबर पर रही थी। इस बार 444 नंबर पर पहुंच गई। इधर उसावां नगर पंचायत 367 नंबर से लुढ़कती हुई 543 नंबर पर जाकर रुकी।
छह नंबर का उछाल पाया उसहैत नगर पंचायत ने
जिले में कुछ नगर पंचायतों ने बेहतर काम करने की कोशिश की है। इसमें उसहैत, सैदपुर, रुदायन, कछला, गुलड़िया, सखानूं, अलापुर शामिल है। उसहैत की बात करें तो पिछले साल यह 461 नंबर पर थी जो इस बार 455 नंबर पर है। यहां की चेयरमैन सैनरा वैश्य सफाई से लेकर पथ प्रकाश, नारी सुरक्षा जैसे काम अलग से करा रही हैं। जिले की सबसे छोटी नगर पंचायत गुलड़िया ने भी बेहतर किया है। वह पिछले वर्ष 767 पर थी जो इस बार 425 नंबर पर आई है। कछला 926 से 506, अलापुर 780 नंबर पर था इस बार 521, सखानू 835 से 527 नंबर पर, सैदपुर 621 से 550 नंबर, रुदायन 890 से 579 नंबर पर पहुंच गई।