फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

ग्रामीणों ने दातागंज में विद्युत उपकेंद्र घेरा, जमकर हंगामा

Sun, 08 Aug 2021 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
दातागंज में विद्युत सब स्टेशन पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : BADAUN
दातागंज। अंधाधुंध बिजली कटौती के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया। इसी के चलते डहरपुर फीडर से जुड़े नवलपुर, सराय, सकतपुर, सिमरिया, गढ़ा, हसनपुर, मझारा आदि गांवों के ग्रामीणों ने विद्युत सब स्टेशन के घेर लिया। पावर कॉरपोरेशन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद ग्रामीण समाधान दिवस में तहसील मुख्यालय भी पहुंचे। एसडीएम पारसनाथ मौर्य से शिकायत की।
विज्ञापन

मध्यांचल विद्युत वितरण खंड के तहत आने वाले दातागंज में लंबे समय से बिजली की समस्या बनी हुई है। डहरपुर फीडर से जुड़े करीब 20 गांवों में सबसे ज्यादा समस्या है। यहां बमुश्किल तीन से चार घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इसके साथ ही लो वोल्टेज की समस्या भी है। ऐसे में नलकूप काम नहीं कर रहे। सरकारी और निजी नलकूप ठप होने से सिंचाई की समस्या सामने आ रही है। डहरपुर फीडर से जुड़े गांवों में बिजली की समस्या को लेकर क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पावर कॉरपोरेशन के एमडी से भी मुलाकात कर चुके हैं। इसके बाद भी समस्या दूर नहीं हो रही। बिजली कटौती से परेशान किसानों ने शनिवार को दातागंज पहुंच कर उपकेेंद्र का घेराव किया। यहां नारेबाजी करने के बाद समाधान दिवस में पहुंचे और एसडीएम से शिकायत कर कटौती बंद कराने की मांग की। एसडीएम ने उच्च अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

-
डहरपुर फीडर से जुडेे़ गांवों में बिजली समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की थी। जल्द ही समस्या का निस्तारण होगा। इसके लिए एक उपकेंद्र को भी स्वीकृति मिल गई है। किसानों और ग्रामीणों की मांग जायज है। उनकी इस समस्या के समाधान के लिए मैं शासन स्तर तक बात कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजीव कुमार सिंह, विधायक
-
बेवजह कटौती न हो और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलती रहे इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। समस्या के संबंध में उच्च अधिकारियों को बताया गया है। डहरपुर फीडर से जुड़े गांवों में जल्द समस्या दूर होगी।
-सतेंद्र चौहान, एक्सईएन विद्युत वितरण खंड द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed