{"_id":"5f21be678ebc3e636902af54","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly414488010","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बीज की दुकानों पर चलेगा छापा मार अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बीज की दुकानों पर चलेगा छापा मार अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। दातागंज के समरेर में छापा मारकर काफी मात्रा में अवैध दवाओं को बरामद किया गया। इसके बाद कृषि विभाग ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआई दर्ज कराई। अब कृषि विभाग दुकानों पर व्यापक छापामार अभियान चलाने की बात कहा रहा है। इसे लेकर व्यापारियों को भी सचेत किया है। अगर उनके यहां किसी भी प्रकार की अनियमितताएं मिली तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जनपद में अवैध दवाओं का कारोबार पनपने लगा है। समरेर में अवैध और लोकल दवाओं पर ब्रांडेड कंपनी के लेबल लगाकर दवाओं को तैयार किया जा रहा था। इसकी सूचना पर अधिकारियों ने समरेर छापा मारा। यहां काफी मात्रा में अवैध दवाएं मिली। साथ ही वहां पर पैकिंग की जाने वाली मशीन, लोकल दवाएं, ब्रांडेड कंपनी के लेवल मिले। विभागीय अधिकारी ने उसको सील करते हुए दो लोगों पर एफआईआर कराई। अब विभाग अधिकारी ने व्यापक स्तर पर छापा मार अभियान चलाने का निर्णय लिया। उन्होंने व्यापारियों ने निर्देश दिए हैं कि सभी शासन के गाइड लाइन के अनुरूप ही बीजों और दवाओं का बेचे। अगर इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती तो व्यापारी का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि जनपद में सभी बीज, खाद की दुकानों को चेक किया जाएगा। कमी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।