फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

उघैती में बिजली व्यवस्था ठप, दो से चार घंटे तक मिली सप्लाई

Thu, 14 Nov 2019 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
उघैती। सर्दी की शुरुआत होते ही अघोषित बिजली कटौती लोगों के लिए परेशानी का सबब बनने लगी है। बुधवार को भी कस्बे को बमुश्किल दो से चार घंटे बिजली मिली। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी खराब है। पिछले आठ दिनों में तीन से चार घंटे ही बिजली मिली है। उसमें भी ट्रिपिंग की समस्या रही।
विज्ञापन

सोमवार से क्षेत्र में बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या और बढ़ गई है। कई दिनों से बदहाल विद्युत व्यवस्था की वजह से लोगों में भी आक्रोश है। सोमवार शाम पांच बजे ठप हुई बिजली मंगलवार सुबह सात बजे सुचारु हुई। 20 मिनट बाद फिर आपूर्ति ठप हो गई, जो सुबह नौ बजे सुचारु हुई। इसके बाद दिन भर बिजली की आंख मिचौली होती रही। बुधवार को भी यही हाल रहा। बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। लोगों का कहना है कि विद्युत आपूर्ति का कोई समय नहीं है। इसमें भी ट्रिपिंग का खेल लगातार चलता रहता है। पहले गर्मियों में बिजली ने रुलाया अब सर्दी का मौसम आया तब भी स्थिति नहीं सुधरी। बिजली विभाग जल्द ही समस्याओं के समाधान का दावा करता है, लेकिन धरातल पर कोई कार्य नहीं होता है। कस्बे के हरवीर मौर्य, बाबूराम सागर, छोटे अंसारी आदि ने अघोषित बिजली कटौती से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


बड़ी लाइन में फाल्ट होने की वजह से दिक्कत आ रही है। इस पर लगातार कार्य किया जा रहा है। फाल्ट ठीक होने की बाद अघोषित विद्युत कटौती से निजात मिलेगी।
- नेमकुमार वाजपेई ,जेई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed