फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

ई पॉस मशीन और अभिलेख जब्त

Thu, 14 Nov 2019 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
वजीरगंज। राशन डीलर के खिलाफ हुए प्रदर्शन और अनियमितता की जांच के लिए बुधवार को पूर्ति निरीक्षक पहुंचे। उन्होंने राशन वितरण पर रोक लगाते हुए संबंधित अभिलेख और ई-पॉस मशीन को जब्त कर लिया, साथ ही संबंधित दुकान का स्टॉक कब्जे में लेकर कस्बे के दूसरे राशन विक्रेता के सुपुर्द कर दिया। उन्होंने कहा कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को वजीरगंज के बड़ा बाजार स्थित राशन डीलर लालमन यादव पर अनियमितता बरतने और अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने जमकर हंगामा किया था। बुधवार को पूर्ति निरीक्षक राहुल दीप गुप्त इस मामले का संज्ञान लेकर राशन विक्रेता की जांच के लिए पहुंचे। पूर्ति निरीक्षक के पहुंचते ही शिकायतकर्ताओं की भीड़ लग गई। यहां लोगों ने राशन डीलर पर अभद्रता करने और राशन वितरण में अनियमितता करने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ताओं ने पूर्ति निरीक्षक को बताया कि जब दुकान पर राशन लेने आते हैं तो डीलर कनेक्टिविटी न आने की बात कहकर उनको वापस भेज देता है। राशन की तौल में भी गड़बड़ी की जाती है। महीने में एक बार ही राशन का वितरण किया जाता है। इस पर पूर्ति निरीक्षक ने फिलहाल राशन वितरण पर रोक लगा दी। उन्होंने दुकान से ई-पॉस मशीन, राशन वितरण संबंधी सभी अभिलेख जब्त कर लिए। दुकान के स्टॉक को अपनी मौजूदगी में कस्बे के ही राशन विक्रेता प्रभात कमल को सौंप दिया। --------------------------
विज्ञापन

राशन वितरण में अनियमितता बरतने और ग्राहकों के साथ अभद्रता करने की शिकायत मिली थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए राशन वितरण पर रोक लगा दी है। संबंधित अभिलेख भी जब्त कर लिए है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राहुल दीप गुप्त, पूर्ति निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed