फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

किसानों को दी शासन की योजनाओं की जानकारी

Sat, 09 Nov 2019 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। शुक्रवार को कलक्ट्रेट में जिला स्तरीय रबी गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने डीएम, सीडीओ, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी के साथ फीता काटा, साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा किसानों को लाभांवित करने वाली प्रचार-प्रसार योजनाओं की प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन में भाव है कि किस प्रकार जल्द से जल्द किसानों की आय दोगुनी की जाए। मोदी का सपना है 2022 तक भारत में रहने वाले हर नागरिक के सिर पर पक्की छत हो। कहा कि पहले जब शादी के बाद बेटियां मायके से ससुराल जाती थी, तो उन्हें शौच के लिए खेत में जाना पड़ता था, प्रधानमंत्री ने इसकी चिंता करते हुए प्रत्येक घर में शौचालय बनवाने का पहल की।
विज्ञापन

सांसद संघमित्रा मौर्य ने किसानों से कहा कि आप जैसा उपजाएंगे वैसा ही यह देश खाएगा, अच्छा उपजाएं ताकि देश अच्छा खाए। डीएम कुमार प्रशांत ने कहा कि केंद्र, राज्य सरकार ने किसानों की आय दोगुना करने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं को संचालित किया है। किसान खेती से बचे समय में मत्स्य, पशु पालन, फूलों की खेती करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। जिन ब्लाकों में उत्पादकता कम है अधिकारी वहां का मृदा परीक्षण कर लें। जिला स्तरीय खरीफ गोष्ठी का आयोजन ब्लॉक स्तर पर भी आयोजित किया जाए। इस मौके पर सीडीओ निशा अनंत, कृषि उप निदेशक डॉ. रामवीर कटारा, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed