फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर डीएम के निशाने पर आए ईओ

Sat, 09 Nov 2019 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। सड़कों से कूड़ा न उठने के मामले को गंभीर मानते हुए डीएम कुमार प्रशांत ने सभी ईओ की कड़ी फटकार लगाई। डीएम ने कहा कि आए दिन शिकायतें मिल रही हैं कि सफाई कर्मी मनमानी करते हैं और घर-घर जाकर कूड़ा नहीं उठा रहे हैं। डीएम ने सभी ईओ को सख्त हिदायत दी कि सफाई से संबंधित कोई शिकायत मिली या उन्हें सड़कों पर कूड़ा दिखाई दिया, तो किसी भी दशा में उन्हें नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट में डीएम ने जिला पर्यावरण समिति की बैठक लेते हुए कहा कि उन्हें निरंतर शिकायतें मिल रही हैं कि ईओ मुख्यालय पर नहीं रहते हैं। ऐसे लापरवाह अधिकारियों के साथ कोई रियायत नहीं बरती जाएगी। इनके पीछे एलआईयू लगाकर इनकी गोपनीय रिपोर्ट ली जाएगी, उसी के आधार पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। एडीएम प्रशासन राम निवास शर्मा ने डीएम को बताया कि उसावां के ईओ मुख्यालय पर नहीं रहते हैं, गंदगी से लोगों का बुरा हाल है, छुट्टा गोवंश सड़कों पर घूूमते रहते हैं। डीएम ने ईओ को निर्देश दिए हैं कि कार्य में सुधार ले आएं और मुख्यालय पर रहना शुरू कर दें। जिन नगर पालिकाओं, पंचायतों में कूड़ा डंपिंग के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है, कूड़ा वहीं डाला जाए, लेकिन किसी भी दशा में कूड़ा जलाया न जाए। जिन नगर पालिका, पंचायतों में कूड़ा डंपिंग के लिए भूमि चिह्नित नहीं की गई है, तो ईओ संबंधित एसडीएम व लेखपाल से मिलकर भूमि चिह्नित करा लें। डीएम ने ईओ को निर्देश दिए कि गांव व मोहल्लों में तैनात सफाई कर्मचारियों की सूची लगाई जाए। इस मौके पर सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी, डीपीआरओ डॉ. शरनजीत कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed