फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

लाइन में आया फाल्ट, पांच घंटे गुल रही बिजली

Mon, 28 Oct 2019 06:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। दीपावली पर एक बार फिर पावर कॉरपोरेशन ने शहर के सैकड़ों लोगों को परेशान कर दिया। शासन के दीपावली पर 24 घंटे निरंतर सप्लाई दिए जाने के आदेश के बावजूद लाइनों को दुरुस्त नहीं किया गया। सो लाइन में फाल्ट आ जाने से शहर के कई मोहल्लों की सप्लाई बाधित रही। हालांकि महकमे के कर्मचारियों ने लाइन में आए फाल्ट को दोपहर बाद सही कर दिया। तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली पर पूरे प्रदेश में 24 घंटे सप्लाई जारी रखने के आदेश पावर कॉरपोरेशन को दिए हैं। साथ ही ये भी हिदायत दी है कि कहीं पर भी सप्लाई किसी भी वजह से प्रभावित न हो। इसको लेकर पहले से तैयारी कर ली जाए, लेकिन इसके बाद भी शहर में ट्रांसफॉर्मर और जर्जर लाइनों पर खास तवज्जो नहीं दी गई। यही वजह थी कि शहर के मोहल्ला लोचीनगला, कल्यान नगर सहित अन्य कुछ मोहल्लों में शनिवार की सुबह अचानक फाल्ट आ गया। बत्ती गुल हुई तो लोग नवादा उपकेंद्र से संपर्क करने लगे। इसके बाद कर्मचारी फाल्ट ढूूंढने में लग गए। दोपहर बाद सप्लाई सुचारु हुई तो लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन


लाइन में एक जगह फाल्ट आ गया था, जानकारी मिलने पर संबंधित जेई ने तुरंत की कर्मचारियों को लाइन ठीक करने के लिए भेजा। कर्मचारियों ने कुछ समय बाद में लाइन को दुरुस्त कर सप्लाई को शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीण कन्नौजिया, एसडीओ टाउन

मुख्य बाजार की बिजली ठप
उसहैत। कस्बे के मुख्य बाजार में दोपहर के समय अचानक बिजली गुल हो गई, जिसकी वजह से दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी, लेकिन शाम तक बाजार की सप्लाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी। इससे व्यापारियों में अधिकारियों के प्रति रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed