फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

पावर कॉरपोरेशन के लाखों के बकायेदार हैं सरकारी विभाग

Tue, 15 Oct 2019 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। बिजली न मिलने और अन्य अव्यवस्थाओं के पीछे बकाया न मिलने की बात हर बार कही जाती है। पावर कॉरपोरेशन भी बकाये का रोना हर बार रोता रहता है। बात भी काफी हद तक सही है। सरकारी विभागों पर यदि पावर कॉरपोरेशन के बकाये की बात करें अकेले पुलिस विभाग पर ही विद्युत वितरण खंड प्रथम का लगभग 35 लाख रुपये बकाया है। इसके अलावा जिला महिला अस्पताल, वन, जीटीआई, राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल समेत कई विभागों पर भी लाखों का बकाया चल रहा है। अब पावर कॉरपोरेशन बकाया वसूली को लेकर सख्त हो चला है। पिछले दिनों पावर कॉरपोरेशन ने बाढ़ खंड विभाग का कनेक्शन काट दिया था वहीं पीडब्ल्यूडी और शिक्षा विभाग को नोटिस भेजकर बकाया जमा करने को कहा है।
विज्ञापन

आधुनिक युग में लोग बिजली पर पूरी तरह से निर्भर है। ऐसे में जरूरत के मुताबिक बिजली का उपभोग किया जा रहा है, लेकिन जब महीने भर बाद बिजली का बिल देने की बारी आती है, तो वे इसे जमा करने में आनाकानी करते हैं, जिसकी वजह से धीरे-धीरे लोगों पर कई-कई माह का बिजली बिल बकाया हो गया है। इसकी वजह से आज के समय में तमाम उपभोक्ता पावर कॉरपोरशन के कर्जदार बन चुके हैं। वहीं इस लिस्ट में सरकारी महकमे भी किसी से पीछे नहीं है। वे भी पावर कारपोरेशन के बड़े कर्जदार हैं। सरकारी महकमों की बात करें तो बकायेदारों की सूची में पुलिस से संबंधित विभागों पर सबसे ज्यादा बकाया है। इसमें पुलिस लाइंस पर 10 लाख से अधिक, जिला जेल पर पांच लाख 51 हजार रुपये, अग्निशमन विभाग पर ढाई लाख के अलावा कोतवाली पर भी बकाया चल रहा है तो वन विभाग पर एक लाख 34 हजार रुपये बकाया है।
विज्ञापन


अन्य कुछ बड़ेे बकायेदारों की सूची
-सीएमएस, महिला अस्पताल (एमसीएच विंग एनआरएचएम)- 6.10 लाख रुपये
-सीएमएस, महिला अस्पताल (ट्यूबवेल)-5.73 लाख रुपये
-राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज- 80 हजार रुपये
-आरटीओ कार्यालय-72 हजार 390 रुपये
-यूपी रोडवेज- 68 हजार रुपये
-कृषि विभाग-31 हजार रुपये

नलकूपों और बाढ़ खंड केे कट चुके हैं कनेक्शन
पावर कारपोरेशन की अधिकतर राशि सरकारी महकमों पर बकाया है। इसको लेकर विभाग की ओर से लगातार सरकारी महकमों के विभागाध्यक्षों को नोटिस जारी किया जा रहा है। बकाया जमा नहीं करने पर उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। ऐसे में विभाग की ओर से पिछले माह नगर पालिका के 27 ट्यूबवेलों के कनेक्शन काटे गए थे, हालांकि बाद में बकाया जमा करने पर उनका कनेक्शन जोड़ दिया गया। वहीं 25 सितंबर को बाढ़ खंड का कनेक्शन काट दिया, साथ ही कुछ विभागों को बकाया जमा करने के लिए नोटिस जारी किया जा चुका है। इसके बाद डायट प्राचार्य की ओर से बिजली का बकाया बिल जमा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी महकमों पर लाखों रुपये बकाया आ रहा है। बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए लगातार विभागों को नोटिस जारी किया जा रहा है। नोटिस के बाद भी जो विभाग बिल जमा नहीं कर रहे हैं, उनके बिजली कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं।
-योगेंद्र सिंह राघव, एक्सईएन प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed