फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

क्षत्रियों ने किया शस्त्र पूजन, हवन में दीं आहुति

Wed, 09 Oct 2019 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में विजयदशमी के उपलक्ष्य में शस्त्र पूजन कार्यक्रम हुआ। जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम मेें मुनेंद्र सिंह आर्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ कराया, जिसमें राष्ट्र कल्याण के लिए आहुति दी गईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह रहे। अध्यक्षता मुन्ना सिंह आंचल ने की। मुख्य अतिथि ने कहा कि क्षत्रिय समाज अपने धर्म से विमुख हो रहा है जो समाज के पतन का कारण बनता जा रहा है। सभा में जातिगत आरक्षण खत्म कर आर्थिक स्थिति पर लागू करने की मांग की गई, वहीं मृत्यु भोज को कुप्रथा बताया गया। इस दौरान गौरव सिंह, शिवहरि सिंह, अवधेश भदोरिया, अभय प्रताप सिंह, धर्मेंद्र भदौरिया, दिनेश कुमार सिंह, रामनरेश सिंह, अवधेश सिंह, रमेश पाल सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

श्री राजपूत करणी सेना के तत्वावधान में क्षत्रियों ने शस्त्र पूजन किया। जिलाध्यक्ष अलंकार तोमर ने कहा कि शस्त्र और शास्त्र क्षत्रियों की निशानी रहे हैं। इनको कभी नहीं भूलना चाहिए। इस दौरान जिला संरक्षक मुनीश कुमार, जिला प्रभारी नितिन तोमर, आनंद कठेरिया, मनोज सिसोदिया, अजीत सिंह, करुणेश राठौर, विपिन सिंह आदि उपस्थित थे। श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयदशमी और संघ के स्थापना दिवस के रूप में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में सहभाग किया। वक्ता सुभाष ने कहा कि आज के दिन बुराई पर अच्छाई की जीत हुई थी। इस दौरान सुनील गुप्ता, अमृतपाल, सुवेंद्र, कालिका, ललित, मनोज कुमार, सचिन, देवांश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वजीरगंज। राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा की ओर से भाजपा नेता राजेश सिंह के आवास पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि उमेश राठौर ने कहा कि हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलना चाहिए। उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके जीवन चरित्र को आत्मसात करना चाहिए। समापन के दौरान अतिथियों को जिलाध्यक्ष राजेश तोमर द्वारा स्मृति चिह्न भेंट किए गए। संयोजक संदीप चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया। जगमोहन सिंह, करुणा, संध्या, नीतू, संगीत, अनीता, तान्या, वरुण चौहान आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता ठाकुर श्यामपाल सिंह व संचालन आदित्य तोमर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed